|

तेल अविव (इसरायल) – पैलेस्टाईन के आतंकी संगठन ‘हमास’ द्वारा किए आक्रमण में इसरायल के ६०० से अधिक नागरिकों की मृत्यु हुई है, तो २ सहस्रों से अधिक लोग घायल हो गए हैं । मृतकों में गाजा सीमा पर इसरायल के सुरक्षा दल का कमांडर नहल ब्रिगेड समाहित है ।
The death toll of #Palestinians killed by #Israel during the ongoing Israeli attack on #Gaza has risen to 370, with 2,200 others injured. pic.twitter.com/y0e2YvpuP6
— Globe Eye News (@GlobeEyeNews) October 8, 2023
दूसरी ओर इसरायल ने प्रत्युत्तर के रूप में पैलेस्टाईन की गाजा पट्टी पर किए हवाई आक्रमण में अबतक ४०० से अधिक नागरिकों की मृत्यु और १ सहस्र ७०० से अधिक लोग घायल हो गए हैं । हमास ने दावा किया था कि उसने अनेक इसरायल नागरिकों को बंधक बनाया था । बीबीसी के समाचार अनुसार इन बंधकों को छोड दिया गया है । इसरायल के आक्रमण में अनेक भवन एवं मस्जिदें नष्ट हुई हैं । १० आतंकवादी तल (बेस) नष्ट किए गए हैं । साथ ही हमास के गुप्तचर विभाग के प्रमुख को भी मार डाला है । सऊदी अरेबिया ने इसरायल एवं पैलेस्टाईन को इन आक्रमणों को रोकने का आवाहन किया है ।
#EXCLUSIVE: मोसाद को कैसे उलझाया..सब पता चल गया! समझिए, हमास ने ‘आयरन डोम’ की काट कैसे ढूंढ़ी?@rrakesh_pandey के साथ देखिए, इजराइल अटैक का ‘मास्टर माइंड’ Exposed!#IsraelPalestineWar #Israel #Gaza #Hamas #OperationIronSwords pic.twitter.com/ExEdgJwpxZ
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) October 8, 2023
इसरायल के हवाई सुरक्षा प्रणाली के हार्डवेयर को १२ वर्षों से अद्यतन (अपडेट) किया ही नहीं गया है !
हवाई आक्रमणों से बचने के लिए इसरायल ने वर्ष २०११ में ‘आयर्न डोम’ नामक हवाई सुरक्षा तंत्र तैयार किया था । तदनंतर विश्व की सबसे भरोसेमंद हवाई सुरक्षा प्रणाली के रूप में उसकी प्रशंसा की गई थी । १० मई २०२३ को जब हमास ने इसरायल के दक्षिण क्षेत्र में प्रक्षेपणास्त्र दागे, तब वे प्रक्षेपणास्त्र असफल हो गए थे ।
क्या है इजरायल का आयरन डोम सिस्टम?#IsraelHamasWar #Israel #Palestine pic.twitter.com/K4MKwppLfa
— NDTV Videos (@ndtvvideos) October 8, 2023
उस आक्रमण के पश्चात किए गए शोध में पाया गया कि उसका हार्डवेयर वर्ष २०११ से अद्यतन किया ही नहीं गया है; जबकि सॉफ्टवेयर बारंबार अद्यतन किया जा रहा था । आक्रमण के समय हार्डवेयर उसके सॉफ्टवेयर से संपर्क करने में सक्षम नहीं था । ब्रॉक यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक माइकेल आर्मस्ट्राँग ने कहा कि कोई भी प्रक्षेपणास्त्र प्रणाली पूर्णरूप से भरोसेमंद नहीं होती । अब आक्रमण का स्वरूप परिवर्तित हो रहा है ।
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
NEET Paper Leak : आपकी वजह से देश की अपकीर्ति (बदनामी) हुई, करोडों रुपयों का नुकसान हुआ !
Dharmendra Pradhan Resigned : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंततः दिया त्यागपत्र !
Sonia Gandhi INC : (और इनकी सुनिए) “मोदी सरकार आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र का शत्रु’ मानती है ।”
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित