नेपाल में चीन के राजदूत ने की भारत की आलोचना !

काठमांडू (नेपाल) – दुर्भाग्य से आपके पडोस में भारत जैसा देश है; क्योंकि भारत एक बडा बाजार है । आपके पास इसका अधिकतम लाभ उठाने का अवसर है, किंतु साथ ही, नेपाल तथा पडोसी देशों के प्रति भारत की नीति अधिक मैत्रीपूर्ण नहीं है, जो नेपाल के लिए लाभप्रद नहीं है, नेपाल में चीनी राजदूत चेन सोंग ने संतापजनक वक्तव्य दिया । एक कार्यक्रम में वे ऐसा बोल रहे थे । इस अवसर पर नेपाल संसद की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष देवराज घिमिरे उपस्थित थे ।
चीन के राजदूत ने भारत को लेकर दिया ये बयान #China https://t.co/eGv9GLwSTN
— AajTak (@aajtak) September 5, 2023
१. सोंग ने दावा किया कि भारत तथा नेपाल के मध्य बिजली संबंधित व्यापार में भी गिरावट आई है । साथ ही, नेपाल कृषि आयात के लिए भारत पर निर्भर है । उन्होंने यह कहने का प्रयत्न किया कि ऐसी स्थिति में चीन नेपाल के लिए तुलनात्मक दृष्टि से अधिक योग्य सहयोगी है ।
२. नेपाल के कुछ विशेषज्ञों ने चीनी राजदूत के इन वक्तव्यों की आलोचना की है । उन्होंने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से राजदूत को समझाने की मांग की है । उन्होंने कहा, ‘किसी भी राजदूत को ऐसे वक्तव्य देना शोभा नहीं देता’ ।
संपादकीय भूमिका
|
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
US Tariff Medicines : जेनेरिक दवाओं पर २०० प्रतिशत आयात शुल्क ! – ट्रंप की घोषणा
Nepal Map New Coin : नेपाल ने १ रुपये के नए सिक्के से लिम्पियाधुरा, लिपुलेख तथा कालापानी दर्शाने वाला नक्शा हटाया ।
(और इनकी सुनिए…) ‘भारत को बलपूर्वक लोगों को हमारे देश में भेजने नहीं देंगे !’ – Bangladesh Home Minister