(‘डेटिंग’ अर्थात प्रिय व्यक्ति को निकट से जानने के लिए उसके साथ समय व्यतीत करना )

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल पुलिस ने ‘डेटिंग’ सेवा देने के नाम पर जाली ‘कॉल सेंटर’ चलानेवाले १६ जनों को गिरफ्तार किया है । इसमें १० युवतियों और ६ पुरुषों का समावेश है । महिलाओं को न्यायालय ने अंतरिम जमानत स्वीकृत की है तथा पुरुषों को ८ अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है ।
पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर जादवपुर विभाग के पोद्दारनगर के एक भवन की सदनिका (फ्लैट) में छापा मारा गया । यहां से ४ युवतियां एवं १ युवक को गिरफ्तार किया गया । ये आरोपी भ्रमणभाषद्वारा स्वयं को ‘डेटिंग’ जालस्थल के कर्मचारी बताकर लोगों को संदेश भेजते थे । किसी के द्वारा संदेश का उत्तर मिलने पर जालस्थल पर पंजीकरण करने के नाम पर उनसे पैसे लेते थे । आरोपी संबंधिताें को विविध जालस्थल से युवतियों के छायाचित्र भेजते थे । वे दावा करते थे कि वे चुनी गई युवतियां उनका मनोरंजन करेंगी । तत्पश्चात वे संबंधितों से गोपनीयता शुल्क, उपहारगृह में निवास का पंजीकरण आदि के नाम पर ५ से १५ हजार रुपए लेते थे । पैसे लेने के उपरांत आरोपी संबंधितों को कोई सेवा नहीं देते थे ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया