चोरी करने के उपरांत चोर को अनेक अडचनें आईं !

भुवनेश्वर (उडीसा) – यहां के गोपीनाथपुर गांव में गोपीनाथ मंदिर में वर्ष २०१४ में चोरी हुई थी । चोर भगवान की चांदी की बांसुरी, छाता, मुकुट, चांदी की आंखें, थाली तथा घंटा चुरा कर ले गया था । उस समय ग्रामवासियों ने लिंगराज पुलिस थाने में परिवाद प्रविष्ट किया था । तत्पश्चात पुलिस ने अन्वेषण आरंभ किया; परंतु गत ९ वर्षों में भी इसका पता नहीं चला । अब ९ वर्ष के पश्चात उस चोर ने स्वयं ही मंदिर से चोरी हुई सभी सामग्रियां वापस कर दी हैं । उसने स्वयं को दंड भी दिया । उसने १०१ रुपए का दंड भरा, तथा २०१ रुपए की दक्षिणा दी है । उसने एक चिठ्ठी लिखी है, जिसमें भगवान के अलंकार चुराने पर उसे आई अडचनों की जानकारी देते हुए लिखा है कि इसीलिए उसने भगवान के अलंकार वापस करने का निर्णय लिया है । अब तक इस चोर की पहचान नहीं हो पाई है ।
राधा-कृष्ण मंदिर में 9 साल पहले की थी चोरी, बोला- सपने में आते थे भगवान, माफी मांगकर लौटाए गहने
https://t.co/OO88CDQcVV— Jansatta (@Jansatta) May 16, 2023
संपादकीय भूमिकाइस विषय में अंनिसवाले तथा बुद्धिप्रामाण्य वादी क्या कहना चाहते हैं ? |
पिछले १२ वर्षों में स्वास्थ्य सेवा लोगों के लिए सस्ती तथा सहज उपलब्ध हो, इसके लिए महत्वपूर्ण कार्य । – PM Modi
अब शत्रु की मिसाइलें हवा में ही नष्ट होंगी !
UP Bulldozer Action : श्री चामुण्डा मन्दिर की भूमि पर से धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाया गया !
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
Mamata Banerjee FIR : बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत !
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी