
भाग्यनगर – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आलोचना की है कि तेलंगाना राज्य सरकार हमारा सहयोग नहीं करती, इसलिए विकास कार्यों में विलंब हो रहा है । ये लोग भाई-भतीजावाद, वंशवाद एवं भ्रष्टाचार को ही बढावा देते हैं । इसलिए प्रामाणिकता से काम करनेवालों को बाधाएं आ रही हैं । राज्य सरकार की रुकावटों के कारण तेलंगाना त्रस्त है । मोदीजी ने सिकंदराबाद-तिरुपति मार्ग पर चलनेवाली ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई । इस समय मोदीजी ने विपक्षी दलों की आलोचना की । प्रधान मंत्री ने कहा ‘तेलंगाना का विकास हम रुकने नहीं देंगे । केंद्र सरकार ने सीधा-लाभ हस्तांतरण (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) योजना विकसित की है । इसलिए किसान, व्यापारी एवं छोटे उद्योगपतियों के अधिकोष (बैंक) खाते में सीधे पैसे भेजे जाते हैं ।
Don't obstruct development in Telangana: PM Modi tells KCR-led govt #news #dailyhunt https://t.co/Q0NalyodMo
— Dailyhunt (@DailyhuntApp) April 8, 2023
प्रधान मंत्री ने आगे कहा कि कोरोना के समय में सर्वोत्तम अर्थव्यवस्थावाले देशों की स्थिति भी दयनीय हो गई थी; परंतु भारत आगे बढ कर रहा है । तेलंगाना में गत ९ वर्षों में रेल अर्थसंकल्प (बजट) में लगभग १७ गुणा वृद्धि की गई है । नई रेल लाईन का निर्माण हो, अथवा दोहरी पटरी (डबल लाईन) का, केंद्र सरकार के अखंड प्रयासों के कारण वह हो पाया है । राष्ट्रीय राजमार्ग का भी दोहरीकरण (डबल) कर दिया गया है ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।