
नई देहली – पाकिस्तान में वर्ष २०२२ में आतंकी आक्रमणों में मरनेवालों की संख्या अफगानिस्तान से भी अधिक होने की जानकारी सामने आई है । वर्ष २०२२ में ऐसी घटनाओं में कुल ६४३ लोगों की मृत्यु हुई । वर्ष २०२१ में यह संख्या २९२ थी, इसका अर्थ इसमें १२० प्रतिशत वृद्धि हुई है । ऑस्ट्रेलिया की ‘इंस्टिट्यूट फॉर इकॉनामिक्स एंड पीस’ के वार्षिक ब्योरे में यह जानकारी दी गई है । पाकिस्तान की तुलना में अफगानिस्तान में हुई ऐसी घटनाओं में मृतकों की संख्या अल्प है ।

एक ब्योरे के अनुसार वर्ष २००७ से २०२२ तक पाकिस्तान में आतंकी आक्रमणों में १४ सहस्र १२० लोगों की मृत्यु हुई थी । पाकिस्तान से सटे अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकी घटनाएं अधिक हुई हैं । वर्ष २०२२ में पाकिस्तान की ‘बलुचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ के द्वारा किए जानेवाले आक्रमणों की घटनाएं ७७ प्रतिशत बढी हैं । आज के समय में ‘इस्लामिक स्टेट खोरासान’ का प्रभाव पाकिस्तान में भी बढ रहा है । इस आतंकी संगठन ने वर्ष २०२२ में पाकिस्तान में २३ आतंकी आक्रमण किए, जिन में ७८ लोगों की मृत्यु हुई ।
#Pakistan has overtaken Afghanistan as the country with the most terrorist attacks and death in South Asia, the annual Global Terrorism Index report released stated
(Shishir Gupta reports)https://t.co/dGZqU7hRZ1
— Hindustan Times (@htTweets) March 16, 2023
आतंकी आक्रमणों में मरनेवालों की संख्या के विषय में बनाई गई सूची में आफ्रिका का देश बुर्किनी फासो पहले स्थान पर है । वर्ष २०२२ में बुर्किनी फासो में किए गए आतंकी आक्रमणों में १ सहस्र १३५ लोगों की मृत्यु हुई थी, तो वर्ष २०२१ में यह संख्या ७५९ थी ।
Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी हमलों में मरने वालों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, अफगानिस्तान में आई कमी#Pakistan #Afghanistan #GlobalTerrorismIndex #Terrorismhttps://t.co/Gych471axX
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) March 16, 2023
संपादकीय भूमिकापाकिस्तान ने जो बोया, वही उगा ! |
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !
संसद में विपक्ष का हंगामा : दोनों सदनों की कार्यवाही कुछ घंटों के लिए स्थगित
अमेरिका में भारत-विरोधी खालिस्तानियों के विरुद्ध कार्यवाही करना अपराध माना जाएगा ।
Stray Dogs Attack : आवारा कुत्ते के आक्रमण में घायल हुई बच्ची को १ लाख रुपये का अनुदान (मुआवजा) देने का आदेश
Mohammad Nawaz Baned : पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा ३ महीने का प्रतिबंध
Russia Ukraine War : भारतीय नाविक काम कर रही नौका पर रूस ने आक्रमण किया , ६ लोग मारे गए ।