संयुक्त राष्ट्र में भारत की पाकिस्तान पर टिप्पणी

न्यूयॉर्क – संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पुन: एकबार पाकिस्तान पर टिप्पणी की । ‘ग्लोबल काऊंटर-टेररिज्म स्ट्रेटजी’ के (जी.सी.टी.एस. के) ८ वें पुनर्वलोकन प्रस्ताव पर चर्चा करते समय संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधी रुचिरा कंबोज ने आतंकवाद के विषय में खुलेमन से भाष्य किए । आतंकवादी केवल आतंकवादी ही होते हैं । इसमें ‘अच्छे अथवा बुरे आतंकवादी’ ऐसा कुछ नही होता है । आतंकवादी घटनाओं में हेतु के आधार पर आतंकवादियों में भेद करना अत्यंत खतरनाक है । इसका परिणाम विश्व स्तरपर आतंवाद के विरोध में चल रहे अभियान पर होने वाला है, ऐसा उन्होने स्पष्ट किया ।
UN में भारत ने पाक को लताड़ा: कहा- आतंकवादी सिर्फ आतंकवादी होते हैं, अच्छे या बुरे नहीं, इन्हें बांटा न जाएhttps://t.co/TSsRaBOgpa pic.twitter.com/MpfaWDZiUX
— Shining India News (@shiningindnews) March 10, 2023
रुचिरा कंबोज ने आगे कहा कि, सभी प्रकार के आतंकवादी आक्रमण, फिर वो सिख विरोधी हो, बौद्ध विरोधी हो अथवा हिन्दु विरोधी हो, विरोध करने योग्य है । अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने नई संज्ञा और गलत प्रधानता के विरोध में खडे रहने की आवश्यकता है । आतंकवाद के सभी तरीकों का विरोध किया जान चाहिए । आतंकवाद के किसी भी कृत्य का समर्थन हो ही नही सकता । पाकिस्तान की ओर संकेत करते हुए कंबोज ने कहा कि, आतंकवादियों को आश्रय देनेवाले देश को पहचानना चाहिए । उन्हे उनकी कृती के लिए उत्तरदायी ङ्खहराना चाहिए ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण