वीडियो के माध्यम से रूसी सैनिकों ने की पुतिन से विनती !

मॉस्को (रूस) – रूस के कुछ सैनिकों ने राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के नाम एक वीडियो प्रसारित किया है । उसमें वे कह रहे हैं कि शत्रु के विरुद्ध हम लडने के लिए इस भयंकर संकटदायी ठंड का सामना कर रहे हैं । माइनस २५ डिग्री सेल्सियस में पर्याप्त राशन एवं हथियारों के अभाव के कारण लड पाना पूर्णतया असंभव है । हम लडाई के पूर्व ही बर्फ में ठिठुर जाएंगे ।
माइनस 25 तापमान में नहीं लड़ पा रही रूसी सेना, पुतिन से बगावत को तैयार; मोर्चे से हट रहे हैं सैनिक#VladimirPutin #RussianArmy https://t.co/EblsiVWmoV
— Hindustan (@Live_Hindustan) January 16, 2023
१. अधिकारियों ने सैनिकों को पर्याप्त राशन एवं हथियार न मिलने की पुष्टि की है । इससे सैनिकों का मनोबल टूट चूका है । इसीलिए वे इस प्रकार वीडियो बनाकर सीधे राष्ट्रपति पुतिन को अपनी अडचनें बता रहे हैं ।
२. रूसी सैनिकों ने अपने वीडियो में ऐसा भी कहा है कि हमारा नेता हमको धमकाता है । ऐसे वातावरण में लडना कठिन होगा । स्थिति में सुधार लाने की आवश्यकता है । हमारा कमांडर हमारी अडचनें समझने को तैयार ही नहीं है । राशन एवं हथियारों की उपलब्धि के विषय में बताने पर वह अपने हाथ ऊपर कर देता है एवं ‘जो है, उसी में से काम चलाना पडेगा’, ऐसा कहता है । इसलिए शत्रु के साथ लडने के पूर्व ही हमारा दल यहीं नष्ट हो जाएगा ।
हमें वरिष्ठों के आदेश की अनदेखी करनी पडेगी ! – सैनिकों ने दी चेतावनी
एक सैनिक का कहना है कि हमारे साथ के सर्व सैनिकों को हमारे वरिष्ठों के आदेश की अनदेखी करनी पडेगी । आवश्यक सामग्री मिलते ही हम आगे कूच कर जाएंगे । हमारे पास समय बहुत अल्प है । हमारे लिए आप ही (पुतिन) एकमात्र आशा हैं ।
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir