|

वॉशिंगटन (अमेरिका) – अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में जॉर्जिया से चुन कर आए रिपब्लिकन पार्टी के सांसद रिच मॅक्कॉर्मिक ने संसद में भारतीयों की प्रशंसा की । उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी जनसंख्या में भारतीयों की जनसंख्या केवल १ प्रतिशत है; लेकिन उनका कर भरने में योगदान ६ प्रतिशत है । अमेरिका में ४२ लाख भारतीय हैं । यह तीसरा सबसे बडा एशियाई समूह है ।’’
US congressman Rich McCormick on the floor of the US House of Representatives:
“Although they (Indian – Americans) make up about 1% of American society, they pay about 6% of the taxes. They’re amongst the top producers & they do not cause problems. They follow the laws,”
(1/2( pic.twitter.com/eiR7kB6HTx— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 13, 2023
मॅक्कॉर्मिक ने आगे कहा, ‘‘जॉर्जिया में १ लाख भारतीय हैं । वे कानून का पालन करते हैं और कर भी भरते हैं । भारतीय समाज उत्पादक है । यह समाज परिवार केंद्रित और देशभक्त होता है । ऐसे लोगों के लिए प्रवासन प्रक्रिया को और तेज और अधिक सुव्यवस्थित किया जाना चाहिए । अमेरिका दौरे के समय भारत के वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने बायडेन सरकार से ‘बिजनेस वीजा’ देने की प्रक्रिया तेज करने की विनती की है । इस कारण व्यापारिक हितों के लिए भारतीय लोग अमेरिका आ सकते हैं ।’’
चुनाव परिणामों में भारतीयों का महत्व !

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मतदाताओं की भूमिका निर्णायक होती जा रही है । अधिक से अधिक भारतीयो के मत मिले, इसके लिए भारतीयों को केंद्र में रख कर चुनाव प्रचार की रुपरेखा तैयार की जाती है ।
Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।
Foreign Funds ED Investigation : भारत में बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाने के लिए विदेशों से धन की आपूर्ति !
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !