गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर किया लाठी-डंडों और लोहे की छडों से आक्रमण

बक्सर (बिहार) – यहां थर्मल पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस और बिजलीघर पर लाठी-डंडों और लोहे की छडों से आक्रमण कर दिया । ग्रामीणों ने पुलिस वाहनों की तोड फोड कर आग लगा दी । इस समय पुलिस ने हवा में गोलीबारी करते हुए भीड को भगाने का प्रयास किया । इस हिंसा में ४ पुलिसवाले घायल हो गए । वर्तमान में यहां बडी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है ।
बिहार के बक्सर जिले में थर्मल पावर प्लांट का मामला
जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की मांग करने पर घरों में घुसकर बिहार पुलिस किसानों को बुरी तरह पीटा#BiharNews #socialmedia #viral2023 #thermalpowerplants @bihar_police @NitishKumar pic.twitter.com/uPhCPYOMe1— Dainik Bhaskar UP/UK (@dbupuk) January 11, 2023
पिछले ८५ दिनों से ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं । १० जनवरी को ग्रामीणों ने इस परियोजना के मुख्य प्रवेशद्वार पर ताला लगाकर धरना दिया । उस समय पुलिस ने कुछ नहीं किया; लेकिन रात में पुलिस ने ग्रामीणों के घर में घुसकर उन्हें अमानवीय ढंग से मारा, साथ ही ४ लोगों को बंदी बनाया । इस कारण गुस्साए ग्रामीणों ने दूसरे दिन पुलिस पर आक्रमण किया ।
लाठीचार्ज से भड़के किसान, बिहार के बक्सर जिले में किसानों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंका.https://t.co/nN4dRGZJW2#Bihar #Buxar
— Jan Ki Baat (@jankibaat1) January 11, 2023
संपादकीय भूमिकालोकतांत्रिक मार्ग से विरोध करने वाली जनता को पीटने पर यदि जनता गुस्से में आती है, तो इसे गलत कैसे कहेंगे ? जनता को पीटने वाली पुलिस पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए ! |
जंजीरा दुर्ग पर स्थायी रूप से भगवा ध्वज फहराया जाए, अन्यथा तीव्र आंदोलन करेंगे – ‘सह्याद्री प्रतिष्ठान हिंदुस्थान’ की चेतावनी
तत्कालीन समाजवादी एवं कांग्रेस सरकारों ने कब्रिस्तान की दीवारों पर पैसा खर्च करने को ही ‘धर्मनिरपेक्षता’ माना ! – Yogi Adityanath
Allahabad HC : बुलडोजर कार्यवाही के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का विभाजित निर्णय !
तमिलनाडु : गोहत्या करने वालों का समर्थन करने वाले मुस्लिम संगठनों का हिंदुत्वनिष्ठों द्वारा विरोध
Chargesheet Against ‘Al Halimi Foundation’ : ‘अल् हलिमी फाउंडेशन’ के विरुद्ध १४ सहस्र पन्नों का आरोप-पत्र प्रविष्ट !
धर्मपरिवर्तन करने से जाति नहीं बदलती ।