
नई देहली – एक्सप्रेस रेल से प्रवास करते समय यदि गाडी को ३ घंटे विलंब होता है, तो टिकट के पूरे पैसे वापस मिलेंगे । इतना ही नहीं, अपितु अल्पाहार तथा भोजन भी निशुल्क मिलेगा । केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐसी घोषणा की है । यद्यपि यह टिकट कन्फर्म, आर.ए.सी. (रिजर्वेशन एगेनस्ट कैन्सिलेशन) अथवा ऑनलाईन निकाली हो, तब भी पूरे पैसे वापस मिलेंगे । अल्पाहार तथा भोजन की सुविधा कुछ निश्चित रेलवे में ही मिलेगी । रेलवे को ३ घंटे अथवा उससे अधिक विलंब होने पर यात्री टिकट रद्द कर सकते हैं तथा पूरी क्षतिपूर्ति प्राप्त कर सकते हैं, रेलवे ने ऐसा कहा है ।
टिकट के पैसे वापस कैसे मिलेंगे ?
यदि खिडकी पर नकद राशि देकर टिकट क्रय की हो, तो त्वरित नकद राशि मिलेगी । यदि टिकट खिडकी पर निकाल कर डिजिटल स्वरूप में पैसे दिए हों, तो पैसे ऑनलाईन मिलेंगे, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐसी जानकारी दी ।
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।