देहली की युवती की दुर्घटना का प्रकरण

देहली – यहां के कांजावाला भाग में एक युवती को चौपहिये वाहन से १२ किलोमीटर खींचते हुए ले जाने के कारण उसकी मृत्यु होने की घटना सामने आई है । इसलिए पूरे देश में क्रोध की लहर है । इस युवती के शवविच्छेदन में उस पर बलात्कार न होने की बात उजागर हुई है । अंत में निर्वस्त्र स्थिति में पाए जाने के कारण इस संदर्भ में युवती के संबंधियों ने बलात्कार का संदेह व्यक्त किया था ।
No injury suggestive of sexual assault, post mortem reveals in Kanjhawala death case, statement of victim's friend being recorded: Details https://t.co/zFzbYe4iMM
— OpIndia.com (@OpIndia_com) January 3, 2023
१. इस घटना के संदर्भ में एक नई जानकारी सामने आई है । विशेष पुलिस आयुक्त ने पत्रकार परिषद में बताया कि घटना की रात्रि युवती की एक सहेली भी उसके साथ थी । दुर्घटना के समय उसे कोई चोट नहीं आई तथा वह वहां से चली गई । पुलिस द्वारा संपर्क करने से
वह भयभीत हो गई है । अत: उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया । यह घटना एक दुर्घटना है, उसने ऐसा भी कहा ।
२. न्याय प्रयोगशाला के अधिकारियों को दुर्घटनाग्रस्त चौपहिया के अंदर युवती का रक्त नहीं दिखाई दिया । इसलिए कहा जा रहा है कि वह वाहन में नहीं थी ।
३. मृत युवती तथा उसकी सहेली दोनों ३१ दिसंबर की रात्रि एक उपाहारगृह में गई थीं । वहां एक कक्ष में वे कुछ घंटे रुकी भी थीं । उस समय उनमें विवाद (कलह) हुआ था । उपाहारगृह के मालिक ने ऐसा बताया । उसने ऐसा भी कहा कि वे दोनों रात्रि लगभग डेढ बजे जब वहां से निकलीं, तब भी झगड रही थीं ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।