कतर में फुटबॉल विश्व चषक के माध्यम से इस्लाम का प्रसार !

दोहा (कतर) – यहां चल रहे फुटबॉल विश्व चषक का खेल देखने के लिए विश्व भर से सहस्त्रों  फुटबॉल प्रेमी यहां आए हुए हैं। कतर उन्हें इस्लाम के संबंध में जानकारी देने और इस्लाम का प्रसार करने का प्रयन्न कर रहा है।

१. फुटबॉल का खेल देखने के साथ-साथ फुटबॉल प्रेमी यहां पर्यटन का भी आनंद  उठाते हैं। दोहा में बने ‘कतर कल्चरल विलेज'(कतर सांस्कृतिक गांव) में मस्जिद आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस मस्जिद में बहुभाषी पुरुषों और महिलाओं को नियुक्त किया गया है। ये लोग मस्जिद में आने वाले लोगों को इस्लाम की जानकारी देते हैं। इतना ही नहीं यहां आने वाले पर्यटकों से ‘इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड’ देखने को कहा जा रहा है। इस ‘इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड’ पर ३० से अधिक भाषाओं में इस्लाम के संबंध में जानकारी उपलब्ध है एवं विभिन्न भाषाओं में ‘इस्लाम का परिचय’ देने वाली पुस्तकें यहां रखी गई हैं, जो पर्यटकों को वितरित की जाती हैं।

२. कतर के अकाफ और इस्लामिक व्यवहार के मंत्रालय ने विश्व चषक स्टेडियम के बाहर एक मंडप बनाया है जहां  पर पर्यटकों का इस्लाम और उसकी शिक्षाओं के संबंध में प्रबोधन किया  किया जाता है।

३. कतर आने वाले लोगों पर इस्लाम का प्रभाव पड सके, इसके लिए सड़कों के किनारे बनाई गई दीवारों पर पैगंबर मुहम्मद के कथन, कार्य और व्यावहारिक बातें लिखी हुई हैं।

संपादकीय भूमिका

धर्म को खेल में लाने वाले इस्लामिक देश ! भारत के नास्तिक और पुरो(अधो)गामी इस संबंध में कभी बात नहीं करेंगे !