प्रधानमंत्री मोदी से पहली भेंट के पश्चात ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सरकार की घोषणा

बाली (इंडोनेशिया) – यहां आयोजित ‘जी-२०’ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मुलाकात की । इस बैठक में दोनों नेताओं ने महत्त्वपूर्ण विषयोें पर चर्चा की । इस बैठक के पश्चात ब्रिटिश सरकार ने भारत के लिए ३ सहस्र वीजा जारी करने की योजना घोषित की । इससे ब्रिटन में नौकरी के लिए इच्छुक भारतीय युवकों को लाभ होगा । इस योजना का ध्येय है कि १८ से ३० वर्ष की आयु वर्ग के लगभग ३ सहस्र प्रशिक्षित युवा ब्रिटन में जाकर नौकरी एवं व्यवसाय कर सकें ।
UK Prime Minister Rishi Sunak approves 3000 visas for Indians after meeting with PM Modi#internationalrelations #G20 #ABPLiveNews pic.twitter.com/qos8V3YtFB
— ABP LIVE (@abplive) November 16, 2022
विदेशों से ब्रिटन में पढने आने वाले सभी छात्रों में एक चौथाई अकेले भारत से हैं । साथ ही भारतीय निवेश के कारण पूरे ब्रिटेन में लगभग ९५ सहस्र लोगों को जीविका (नौकरी) भी मिलती है । ऐसा वृत्त सामने आ रहा है कि ब्रिटेन और भारत के मध्य व्यापार समझौते पर अभी भी चर्चा चल रही है । यदि यह समझौता हो जाता है तो किसी यूरोपीयन देश के साथ भारत का इस तरह का यह पहला समझौता होगा ।
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop