कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का क्रोधदायी वक्तव्य !
प्रत्येक स्तर से विरोध प्रारंभ होने पर दिया हास्यास्पद स्पष्टीकरण !

नई देहली – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने एक अति अशोभनीय व अपमानजनक वक्तव्य दिया है कि ‘जिहाद न केवल इस्लाम में है बल्कि श्रीमद भगवद गीता और ईसाई धर्म में भी है । उन्होंने कहा कि गीता के एक भाग में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को ´जिहाद´ का उपदेश दिया था । इस पर भाजपा समेत अनेक लोगों के द्वारा निषेध किए जाने के उपरांत पाटिल ने अपने संतापजनक वक्तव्य पर स्पष्टीकरण दिया ।
सौजन्य नवभारत टाइम्स
१. २० अक्टूबर को देहली में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन के समय शिवराज पाटिल ने कहा, “इस्लाम में जिहाद की अवधारणा के बारे में प्राय: बात की जाती है । यह अवधारणा है कि बल का प्रयोग किया जा सकता है, यदि उद्देश्य योग्य हो, यदि कुछ अच्छा करना है और कोई भी इसके लिए सहमत नहीं है, (यदि हां, तो क्या इससे यह सिद्ध नहीं होता कि शिवराज पाटिल और कांग्रेस इस्लामिक स्टेट, बोको हराम, तालिबान, लश्कर-ए-तैयबा आदि जिहादी आतंकवादी संगठनों का समर्थन करते हैं ? – संपादक) न केवल कुरान में बल्कि महाभारत के गीता एवं ईसाई धर्म में भी ऐसा कहा गया है ।
२. कार्यक्रम के समय कांग्रेस नेता शशि थरूर, सुशील कुमार शिंदे और मणिशंकर अय्यर भी उपस्थित थे ।
३. पाटिल के लज्जास्पद वक्तव्य की प्रत्येक स्तर पर आलोचना होने के उपरांत उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है । उन्होंने कहा, क्या आप श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश को जिहाद कहेंगे ? नहीं ? तो मैं भी यही कह रहा था ।
कांग्रेस ने हिंदू द्वेष की परिसीमा लांघी ! – भाजपापाटिल के वक्तव्य पर भाजपा ने कांग्रेस पर लक्ष्य साधा है । कांग्रेस ने हिंदू द्वेष की सभी सीमाएं लांघ दी हैं । कांग्रेस ‘जनेऊधारी हिंदुओं’ का दल होने का दावा करती है, किन्तु राम मंदिर का विरोध करना, शपथपत्र देकर राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न उपस्थित करना ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द का प्रयोग करना , हिंदू धर्म की इस्लामिक स्टेट से तुलना करना, कांग्रेस के हिंदू द्वेष को रेखांकित करता है । ऐसे वक्तव्य गुजरात चुनाव को देखते हुए दिए जा रहे हैं । गुजरात के लोग उन्हें अच्छा सबक सिखाएंगे । |
संपादकीय भूमिका
|
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court