अफगानिस्तान से ५५ अफगान सिक्ख भारत लौटे !

नई देहली – अफगानिस्तान के ५५ सिक्ख नागरिकों को एक विशेष विमान से भारत लाया गया । तालिबानी शासन में अत्याचार सहन करनेवाले अल्पसंख्यकों को बाहर निकालने के उपक्रम के एक भाग के रूप में भारत सरकार ने इन सभी को वहां से बाहर निकाला । इन सिक्ख नागरिकों ने भारत पहुंचने पर उनके साथ हुए अन्याय की जानकारी दी ।
A special flight, carrying 55 Afghan Sikh minorities fleeing from Afghanistan, has arrived in India, as a part of efforts to evacuate the distressed minorities in the Taliban-led nationhttps://t.co/ZgjzyI9grs
— WION (@WIONews) September 26, 2022
१. अफगानी सिक्ख बलजीत सिंह ने कहा कि अफगानिस्तान की परिस्थिति अत्यंत बुरी है । मुझे ४ माह कारावास में रखा गया था । तालिबानियों ने हमारे साथ छल किया एवं कारावास में हमारे केश काट डाले । मुझे भारत तथा मेरे धर्म में लौटने से बहुत आनंद हो रहा है । हम भारत सरकार के अत्यंत आभारी हैं । उन्होंने हमें त्वरित ‘विसा’ दिया एवं भारत पहुंचने में हमारी सहायता की ।
२. एक अन्य अफगानी सिक्ख सुखबीर सिंह खालसा ने कहा कि हमारे परिवार के अनेक सदस्य अभी तक अफगानिस्तान में हैं । अनुमानत: ३० से ३५ लोग अभी भी अफगानिस्तान में फंसे हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
Teesta River Project : बांग्लादेश ने भारत के बजाय चीन को दिया ९ हजार करोड रुपये का तीस्ता नदी परियोजना ।
Russia Ukraine War : यूक्रेन द्वारा रूस के २० जहाजों पर आक्रमण !
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया