
नई देहली – अजरबैजान तथा आर्मेनिया की सीमा पर पुन: एक बार संघर्ष आरंभ हो गया है । सीमा पर हो रही गोलीबारी के कारण दोनों ही देशों में तनाव बढ गया है । यदि विवाद और फैला, तो मध्यपूर्व के ये दो देश युद्ध की आग में कूद पडेंगे । भारत के परराष्ट्र मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व ही भारत ने अजरबैजान तथा आर्मेनिया को शत्रुता समाप्त करने का आवाहन कर द्विपक्षीय संघर्ष पर चर्चा के माध्यम से शांतिपूर्वक समाधान निकालने को कहा है । इस समय बागची ने दोनों देशों की सीमा पर हुए आक्रमणों का उल्लेख किया ।
१. आर्मेनिया ने अपनी सुरक्षा परिषद में घोषणा की है कि उसने रूस एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अजरबैजान द्वारा की गई गोलीबारी के ब्यौरे की पूर्ति की है ।
२. आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान ने रूस के अध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से संपर्क कर संपूर्ण प्रकरण की विस्तृत जानकारी उन्हें दी तथा उनसे सहायता की मांग की ।
३. अजरबैजान द्वारा आर्मेनिया पर १२ सितंबर की रात्रि सीमाक्षेत्र में भारी मात्रा में लश्करी कार्यवाही करने का आरोप लगाया गया है ।
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !