देहली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का दावा है कि, यह प्रस्ताव बीजेपी की ओर से आया है !

नई देहली – मुझे भाजपा द्वारा एक प्रस्ताव दिया गया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) के सभी प्रकरणों को बंद कर दिया जाएगा, यदि आम आदमी पार्टी को छोड़कर मैं भाजपा में सम्मिलित हो जाऊंगा किन्तु मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, मैं राजपूत हूं, मैं भ्रष्ट और षडयंत्रकारियों के आगे नहीं झुकूंगा । मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं । आप जो करना चाहते हैं, वह करें ऐसा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है ।
मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे
मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ। सर कटा लूँगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूँगा नहीं। मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं।जो करना है कर लो
— Manish Sisodia (@msisodia) August 22, 2022
सीबीआई ने २ दिन पहले सिसोदिया के घर पर छापा मारा था और उनके विरुद्ध उत्पाद शुल्क का प्रकरण प्रविष्ट किया था । सिसोदिया के इस दावे पर बीजेपी ने कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कर्णावती में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, उसमें सिसोदिया ने उपरोक्त दावा किया था ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !