
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – ज्ञानवापी एवं श्रृंगार गौरी प्रकरण के पक्षकार, डॉ. सोहनलाल आर्य को प्राण हरण करने की धमकी दी गई। धमकी पाकिस्तान के दूरभाष क्रमांक से एक कॉल के माध्यम से दी गई है । धमकी देने वाले ने कहा, ‘ कन्हैयालाल की तरह तुम्हारा भी शिरच्छेद कर दिया जाएगा ।’ आर्य ने पुलिस में आरोप प्रविष्ट कराया है । उन्हें पहले ही पुलिस सुरक्षा दी जा चुकी है । इसी वर्ष १९ मार्च एवं १९ जुलाई को डॉ. आर्य को प्राणांत करने की धमकी भी दी गई थी । डॉ. सोहनलाल आर्य वर्ष १९८४ में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष थे । वर्तमान में वे रा.स्व. संघ के प्रांतीय पदाधिकारी है ।
Husband of petitioner, fighting for Hindus’ right to worship at Gyanvapi, gets ‘sar tan se juda’ threats from Pakistan, asked to take back casehttps://t.co/BVtSHu5ct0
— OpIndia.com (@OpIndia_com) August 18, 2022
इस संबंध में डॉ. आर्य ने कहा कि इस प्रकरण पर उनकी खुफिया विभाग के अधिकारियों से चर्चा हुई है । उनका संशय है कि कोई भारत से पाकिस्तान के क्रमांक का उपयोग कर कॉल कर रहा है । कुछ धर्मांध कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी संगठन मेरे पीछे लगे हुए हैं । उन्होंने मुझसे ज्ञानवापी प्रकरण वापस लेने को कहा है । परंतु मैं उनकी धमकी के आगे कदापि नहीं झुकूंगा । हिंदुत्व और मंदिर की रक्षा के लिए मुझे अपने प्राणार्पण भी करने पडे तो भी मुझे कोई चिंता नहीं ।
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
BLA Attack Pakistan : पाकिस्तान की सेना के झुंड (काफिले) पर आक्रमण कर हमने ४५ से अधिक सैनिकों को मार दिया – बलूच लिबरेशन आर्मी’का दावा
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed