न्यायालय के आदेश पर लडकी को महिला केंद्र भेजा गया !

शहिदाबाद (पाकिस्तान) – पाक के सिंध प्रांत में शहिदाबाद नगर में अवयस्क हिन्दू लडकी करीना कुमारी का अपहरण और बलपूर्वक धर्मांतरण किया गया । इसके पश्चात खलील नामक मुसलमान युवक से उसका विवाह भी करा दिया गया । इस प्रकरण में करीना के पिताजी ने न्यायालय में याचिका प्रविष्ट कर बेटी को उन्हें सौंपने की मांग की है । अब न्यायालय के आदेश पर लडकी को महिला केंद्र भेजा गया है । करीना के अपहरण पर हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था ।
Pakistani Hinuds: पाकिस्तान में नाबालिग लड़की 'करीना' का अपहरण के बाद जबरन धर्मांतरण, खलील से कराया गया निकाह, नहीं थम रहा हिंदुओं पर अत्याचार#Pakistan #HinduGirls https://t.co/mcMbpZtpgx
— India TV Hindi (@IndiaTVHindi) August 13, 2022
१. अपहरण के पश्चात कुछ दिनों में करीना ने सामाजिक माध्यमों पर अपना एक वीडियो प्रसारित किया था । उसमें उसने बताया कि उसे बलपूर्वक मुसलमान बनाया गया और एक कक्ष में बंद कर, उसपर अत्याचार भी किया गया । उसे अपने माता-पिता के साथ रहना है ।
२. करीना के पिताजी सुंदरमल ने कहा, ‘‘हम अत्यंत निर्धन हैं । बेटी के वीडियो के पश्चात उसे न्यायालय को हमें सौपना चाहिए । इसके साथ ही इसका अपहरण कर बलात्कार करनेवालों को दंडित करना चाहिए; इसलिए कि ऐसे युवतियों का फिर विक्रय भी किया जाता है ।
३. सुंदरमल के अधिवक्ता दिलीप कुमार मंगलानी ने बताया, करीना अवयस्क है । सिंध में अधिकतर अवयस्क हिन्दू लडकियों को लक्ष्य बनाया जाता है । ऐसे प्रसंग में पुलिस भी सहायता नहीं करती । न्यायालय में आरोपी असत्य दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं । इसी वर्ष मार्च में ३ अवयस्क हिन्दू लडकियों का अपहरण, धर्मांतरण और बाद में विवाह किया गया । इन तीनों का पुलिस अब तक ढूंढ नहीं पाई है ।
संपादकीय भूमिकापाक एवं बांग्लादेश, इन इस्लामी देशों के हिन्दुओं के संदर्भ में भारत सरकार मौन रहती है, जबकि भारत के मुसलमानों के विरोध में कुछ भी न होते हुए भी इस्लामी देश भारत से स्पष्टीकरण मांगते हैं ! |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा