
गरियाबंद (छत्तीसगढ) – यहां के राजिम क्षेत्र के कौंदकेरा गांव के ईसाई मिशनरियों की ओर से होने वाले हिन्दुओं के धर्मपरिवर्तन के विरोध में सैकडों गांववालों ने रास्ते पर उतरकर प्रदर्शन किए । ‘यदि धर्मपरिवर्तन नहीं रुका, तो बडा आंदोलन किया जाएगा’, ऐसी चेतावनी उन्होंने दी है । साथ ही ‘जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन किया है, ऐसे व्यक्तियों के हाथ में नारियल देकर उन्हें पुन: हिन्दू धर्म में लिया जाएगा’, ऐसी घोषणा भी उन्होंने की । गांववालों के विरोध के उपरांत उपजिलाधिकारी और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उन्होंने गांववालों को शांत किया ।
‘धर्मांतरण हमारी संस्कृति पर खतरा’: छत्तीसगढ़ में ईसाई मिशनरियों के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण, उग्र आंदोलन की चेतावनी#Chhattisgarh https://t.co/ZQMlGe2xem
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) August 8, 2022
इस गांव में प्रत्येक रविवार को ईसाइयों द्वारा एक गांववाले के घर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है । वहीं जाकर गांववालों ने विरोध चालू किया । गांववालों का आरोप है कि, प्रार्थना के लिए गांव के बाहर से कुछ लोग आते हैं । वे हमें ईसाई होने के लिए विविध प्रकार के लालच दिखाते हैं । उसका परिणाम ऐसा हुआ है कि, एक ही परिवार के कुछ बच्चे हिन्दू तथा कुछ ईसाई ऐसे दो समूह हो गए हैं । केवल हमारे ही नहीं, तो अन्य गांवों में भी धर्मपरिवर्तन किया जा रहा है ।
जशपुर के गांव में भी धर्मपरिवर्तन का प्रयास; पुलिस द्वारा हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को बंदी बनाया
जशपुर के साजबहार गांव में भी धर्मपरिवर्तन की घटना होने के विषय में बताया जा रहा है । वहां के सरपंच सोनम लकडा के घर पर भी सभा का आयोजन किया गया था । इस सभा के नाम पर हिन्दुओं का धर्मपरिवर्तन किया जाने वाला था । इस सभा की जानकारी मिलते ही हिन्दू नेता विजय सिंह जूदेव सरपंच सोनम लकडा के घर पहुंचे और सभा का विरोध किया । वहां सभा के लिए ४ हिन्दू उपस्थित थे । हिन्दू संगठन ने सरपंच सोनम लकडा को पद से हटाने की मांग की है । इस घटना के उपरांत पुलिस ने प्रार्थना सभा को विरोध करने के प्रकरण में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को बंदी बनाया और ‘वहां धर्मपरिवर्तन का प्रयास नहीं हुआ’, ऐसा बताया । (कांग्रेस सरकार की कठपुतली बनी हुई छत्तीसगढ पुलिस ! – संपादक)
संपादकीय भूमिका
|
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !