
देहली : हिन्दुओं के विरोध के पश्चात कार्तिक आर्यन एवं कियारा अडवानी द्वारा मुख्य भूमिका निभाए हुए ‘सत्यनारायण की कथा’ चलचित्र का नाम परिवर्तित कर ‘सत्यप्रेम की कथा’ कर दिया गया है । साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित, चलचित्र का पोस्टर प्रारंभ में ‘सत्यनारायण की कथा’ के रूप में प्रसिद्ध किया गया था । तत्पश्चात अनेक हिन्दू संगठनों के तीव्र विरोध के कारण निर्देशक समीर विध्वंस ने कहा, ‘‘चलचित्र के नाम से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची थी । वैसे यह नाम हमने बहुत सोच-विचार कर दिया था; परंतु अब हम नाम बदल रहे हैं ।’’
सौजन्य जनसत्ता
संपादकीय भूमिकाहिन्दुओं के संगठन की विजय ! यह प्रशंसनीय है कि हिन्दू अब जागृत होकर देवी-देवताओं के अपमान के विरुद्ध आवाज उठा रहे हैं । इस प्रकार यदि सर्वत्र के हिन्दू जाग गए तो हिन्दू धर्म, देवी-देवताओं, धर्मग्रंथ, संत, राष्ट्रपुरुष आदि का अपमान करने का दुस्साहस कोई नहीं करेगा ! |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !