
काठमांडू – विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत ‘माऊंट एवरेस्ट’ सहित अन्य चार पर्वतों पर चलाए गए स्वच्छता अभियान के समय स्वच्छता करनेवाले समूह को पूरे ३३ टन से अधिक कूडा-करकट मिला है । ५ अप्रैल से ५ जून, इस दो मास की कालावधि में नेपाल की सेना के नेतृत्व में ‘सफा अभियान २०२२’ चलाया गया । इस अभियान के अंतर्गत माऊंट एवरेस्ट, ल्होत्से, कंचनजंघा और मनास्लू से ३३ सहस्र ८७७ किलो कूडा करकट इकट्ठा किया गया ।
इंसान यह लापरवाही रिहायश से दूर अब माउंट एवरेस्ट जैसे पहाड़ों पर भी करने लगा है#MtEverest https://t.co/yPddEBmXyQ
— Zee News (@ZeeNews) June 11, 2022
संपादकीय भूमिकाइससे निसर्ग के प्रति मानव की असंवेदनशीलता ही दिखाई देती है । इस मनोवृत्ति के कारण निसर्ग भी अपना रौद्ररूप दिखाकर रहेगा, यह ध्यान में रखें ! |
इस अभियान में सेना के ३० कर्मचारी, ४८ शेरपा और ४ डॉक्टर भी सहभागी थे । नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की निरंतर हानि हो रही है । इस परिस्थिति में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों की आवश्यकता है ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
Cremation ground: महाराष्ट्र के ७ सहस्र ४४४ गांवों में श्मशान भूमि ही नहीं !
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir