
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित ईदगाह मस्जिद प्रकरण में हिन्दू पक्ष की ओर से याचिका प्रविष्ट करनेवाले अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह को एक वीडियो के माध्यम से उनके प्राण लेने की धमकी दी गई है । ऐसा प्रतीत होता है कि ‘जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी आगरा’ के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद कुरैशी ही धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आगरा की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद भाषण देते हुए यह धमकी दी। पुलिस ने कुरैशी के विरुद्ध प्रकरण पंजीकृत कर लिया है। इस धमकी के कारण अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है ।
Mathura Krishna Janmabhoomi petitioner receives death threats from Agra Jama Masjid Committee President Jahid Qureshi, FIR lodged https://t.co/nUttCBF54g
— OpIndia.com (@OpIndia_com) June 5, 2022
१. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, मैंने आगरा में शाही जामा मस्जिद के समीपस्थ क्षेत्र में ‘बेगम साहिबा मस्जिद’ की सीढ़ियों के नीचे दबी हुई भगवान कृष्ण की मूर्ति को वापस देने के लिए पुरातत्व विभाग को कानूनी नोटिस भेजा है। इसी वजह से जाहिद कुरैशी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। मुझे इस धमकी के कारण पुलिस सुरक्षा की जरूरत है।
२. पुलिस द्वारा प्रकरण प्रविष्ट करने पर जाहिद कुरैशी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि भाजपा मंदिर या मस्जिद के प्रकरण में सीधे सहभागी न होते हुए महेंद्र प्रताप सिंह जैसे लोगों को आगे कर मस्जिद को खोदने की मांग कर रही है । हम देश या किसी सरकार के विरुद्ध नहीं हैं, हम महेंद्र प्रताप सिंह जैसे लोगों के विरुद्ध हैं।
संपादकीय भूमिका
|
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba