
लक्ष्मणपुरी (उत्तरप्रदेश) – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी है कि ‘‘उत्तरप्रदेश राज्य के धार्मिक स्थलों पर लगे १ लाख भोंपू हटाए गए हैं’’ । उन्होंने कहा कि ‘‘इतनी बडी संख्या में भोंपू उतारने से राज्य में कोलाहल अल्प हो गया है । भोंपू उतारने के समय से अबतक कोई भी विवाद नहीं हुआ है’’ ।
“उत्तर प्रदेशात १ लाख भोंगे उतरवले, रस्त्यावरील नमाजही बंद”, योगी आदित्यनाथ यांचा दावाhttps://t.co/VHksntopgk#CMYogiAdityanath #Uttarpradesh #LoudSpeaker
— LoksattaLive (@LoksattaLive) May 4, 2022
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा है कि ‘‘हमने न केवल भोंपू उतारे, अपितु रास्ते पर नमाज पढने के विषय में भी उचित मार्ग ढूंढा है । हमने ‘रास्ते पर नमाज न पढें’, ऐसी सूचना दी थी । उसके अनुसार अब रास्ते पर कोई भी व्यक्ति नमाज नहीं पढता । उत्तरप्रदेश में करोडो मुसलमान रहते हैं; परंतु ईद के दिन कहीं भी रास्ते पर नमाज पढी गई, यह उजागर नहीं हुआ है । अब आम जनता भी सरकारी आदेशों का पालन कर, रास्ते के बदले घर पर अथवा मस्जिदों में नमाज पढती हैं ।
संपादकीय भूमिकाश्री. योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन ! योगी आदित्यनाथ ने जो कर दिखाया, वह अब प्रत्येक राज्य के मुख्यमंत्री को कर दिखाना चाहिए और समाज की शांति संजोकर ध्वनि प्रदूषण दूर करना चाहिए ! |
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं