|

अगरतला – धुलाई जिले के गंडाचेरा के देबनाथपारा में, एक नाबालिग युवती पर बलात्कार का प्रयत्न करनेवाले, ४५ वर्षीय रतन आचार्जी पर महिलाओं ने आक्रमण किया । उसे महिलाओं ने पेड को बांधकर जमकर पीटा । उसमें वह बेहोश हो गया । पुलिस उसे अस्पताल ले गई, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया ।
१. आचार्जी बेरोजगार था । वह एक हत्त्या के प्रकरण में आठ वर्ष का सश्रम कारावास भोग चुका था ।
२. धलाई में एक पांच वर्षीय कन्या, अपनी मां के साथ गंडाचेरा के देबनाथपारा में एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए गई थी । आचार्जी ने फंसाकर कन्या को, उसकी मां की अनुपस्थिति में, पास के जंगल में ले जाकर उस पर बलात्कार का प्रयत्न किया ।
३. बेटी ने सहायता के लिए चिल्लाने से, कुटुम्ब तथा स्थानिक उसे बचाने के लिए घटनास्थल पर आ गए । तब तक आचार्जी घटनास्थल से भाग गया ।
४. सम्पूर्ण रात्रि गाव वालों ने उसे ढूंढने का प्रयत्न किया, परन्तु उसका कुछ लाभ नहीं हुआ । पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिलाओं के एक गुट ने इस घटना का निषेध किया तथा गंडाचेरा – अमरपूर महामार्ग को रोका ।
५. १६ मार्च की सुबह, पास के गाव में आरोपी को स्थानिकों ने देखा । तब महिलाओं के जमाव ने उसे पीटा ।
६. इस प्रकरण में, पुलिस ने चार लोगों की जांच की है । किसी को भी बंदी नहीं बनाया है ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !