पाकिस्तान और वहां के नागरिकों के भारतद्वेष को देखते हुए वे पुनः नई यू ट्यूब वाहिनियां आरंभ कर भारतविरोधी प्रचार करेंगे ! अतः सरकार को ऐसा धाक बनाना चाहिए कि जिससे भारत के विरुद्ध विषवमन करने का कोई साहस न दिखाए ! उसके लिए ऐसा कृत्य करनेवालों के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए ! – संपादक

नई देहली – भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार करने के कारण भारत सरकार ने पाकिस्तान से चलाई जा रहीं ३५ यू ट्यूब वाहिनियों, २ इंस्टाग्राम खातों, २ ट्वीटर खातों, २ फेसबुक खातों और २ जालस्थलों पर प्रतिबंध लगाया है । इन वाहिनियों के वर्गणीदारों की संख्या अनुमानित १ करोड २० लाख, तो उन पर वीडियोज देखनेवालों की संख्या १३० करोड से भी अधिक है ।
(सौजन्य : ABP MAJHA)
सूचना और प्रसारण विभाग के सहसचिव विक्रम सहाय ने कहा कि ये सभी खाते और वाहिनियां पाकिस्तान से चलाई जा रही थीं । उन से भारतीय सैन्दलों, जम्मू-कश्मीर, भारत का विदेश व्यवहार, जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के विषय में दुष्प्रचार किया जात रहा था । उइके साथ ही विभाजनवादी विचारधारा को बल देकर कानून-व्यवस्था के सामने संकट उत्पन्न करने का काम चल रहा था ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin