वयस्क लडकों ने बनाई थी स्वयं की गुंडा टोली !
चित्रपटों की नकारात्मक कहानी का छोटे बच्चों पर परिणाम होता है, यह घटना यही स्पष्ट करती है । इस कारण ऐसे चित्रपटों को केंद्रीय चित्रपट सेंसर बोर्ड को प्रमाणपत्र नहीं देना चाहिए और समाज को भी ऐसे चित्रपटों का संवैधानिक मार्ग से विरोध करना चाहिए ! – संपादक

नई दिल्ली – यहां के जहांगीरपुरी क्षेत्र के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में ३ अवयस्क लडकों द्वारा एक २४ वर्षीय युवक की हत्या करने की घटना हुई है । इन लडकों को हिरासत में लिया गया है । इन लडकोें को गुनहगारी के क्षेत्र में प्रसिद्ध होना था । उन्होंने स्वयं की गुंडा टोली बनाई थी । ‘पुष्पा’ और ‘भौकाल’ जैसे चित्रपट और ‘वेब सीरिज’ में दिखाई गई गुंडों की जीवनशैली का हमारे उपर प्रभाव है’, ऐसा इन अवयस्क आरोपियों ने पुलिस को बताया ।
१. पुलिस को दी जानकारी के अनुसार आरोपियों ने हत्या करने के बाद एक वीडियो बनाया और उसे ‘इन्स्टाग्राम’ ‘एप’ पर प्रसारित किया । (इससे ये बच्चे तांत्रिकी ज्ञान के क्षेत्र में आगे हैं, यह ध्यान में आता है; उनके ऊपर योग्य संस्कार न होने के कारण केवल आधुनिक शिक्षा उपयोगी नहीं होती, यह भी यह घटना दर्शाती है ! – संपादक)
२. पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने बताया कि, ‘सी.सी.टी.वी. फुटेज’ द्वारा मृत और आरोपियों के बीच झगडा होने का प्रसंग सामने आया है । इन अवयस्क लडकों ने उनके समूह को ‘बदनाम गैंग’ ऐसा नाम दिया था ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
नियमों का उल्लंघन करने वाले भोजनालय, रेस्टोरेंट तथा ढाबों के मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा ! – Commissioner Tukaram Mundhe
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin