|

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओं का बडी मात्रा में धर्मपरिवर्तन किया जाता है । वहां के एक समाचार-पत्र द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार धर्मपरिवर्तन किए गए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में ७० प्रतिशत मात्रा कम आयु की लडकियों की है । ‘दी नेशन’ समाचार-पत्र के अनुसार वर्ष २०२० में यह संख्या १५ थी, तो वर्ष २०२१ में यह संख्या चार गुना अधिक अर्थात ६० से अधिक हो गई है । पाक में प्रत्येक वर्ष १ सहस्र लडकियों का अपहरण कर उन्हें धर्मपरिवर्तन के लिए बाध्य किया जाता है । बाद में इन प्रकरणों को दबाया जाता है । इस समाचार-पत्र द्वारा दी जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यकों का धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए देश में कोई भी कानून अस्तित्व में नहीं है । (जिस देश का संविधान इस्लाम पर आधारित है, वह विश्व को ‘दार-उल-इस्लाम’ (समस्त विश्व इस्लाममय करेंगे !) करने के लिए कटिबद्ध ही है ! इस कारण पाक में पीडित अल्पसंख्यकों के धर्मपरिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने का कानून होना कदापि संभव नहीं, यह ध्यान में लें ! – संपादक)
पाकिस्तान: जबरन धर्मांतरण के मामलों में 70 फीसदी से ज्यादा नाबालिग लड़कियां शामिल#Pakistan #Conversion #Minor #Girls https://t.co/EGYzylVmip
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) January 11, 2022
१. हाल में हुए एक प्रकरण में १३ और १९ वर्षीय हिन्दू लडकी और एक ईसाई लडकी, ऐसी तीन लडकियों का धर्मपरिवर्तन कर उनके विवाह ४० वर्षीय मुसलमान युवकों से किए ।
२. रिपोर्ट के अनुसार पाक में अल्पसंख्यक लडकियों का अपहरण, बलात्कार और तत्सम प्रकार बढ ही रहे हैं । (१४.१.२०२२)
(और इनकी सुनिए) “भारत ने दवाइयों के बक्सों में छिपाकर अफगानिस्तान को ड्रोन भेजे ।” : Pakistan Defense Minister Khwaja Asif
Ukraine-Russia War : यूक्रेन ने रूस के १२ क्षेत्रों पर सैकडों ड्रोन दागे ।
Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।