सरकारी सर्वेक्षण के अनुसार सभी मुकदमों का निर्णय आने में लगेंगे ३२४ वर्ष !
इस गति से मुकदमों का निर्णय निकलता होगा, तो जनता को न्याय मिलेगा क्या ? यह नागरिकों पर अन्याय नहीं है क्या ? – संपादक

मुंबई – देश में कुल प्रलंबित मुकदमों की संख्या ३ करोड ६० लाख है । वर्तमान में देश के २४ उच्च न्यायालयों में लगभग ५६ लाख मुकदमे प्रलंबित हैं । देश के सबसे बडे इलाहाबाद उच्च न्यायालय में ४२ सहस्र ७६४ मुकदमे ३० वर्ष से अधिक पुराने हैं । देश में कोलकाता उच्च न्यायालय सबसे अधिक प्रलंबित मुकदमों के लिए जाना जाता है । इस उच्च न्यायालय में वर्तमान में लगभग २ लाख २४ सहस्र मुकदमे प्रलंबित है । इन मुकदमों में एक मुकदमा २२१ वर्ष से अधिक समय से इस न्यायालय में प्रलंबित है । यह मुकदमा देश का सबसे पुराना प्रलंबित मुकदमा माना जाता है ।
१. सरकार द्वारा किए एक सर्वेक्षण के अनुसार, यदि वर्तमान गति से मुकदमों का निर्णय निकलेगा, तो सभी मुकदमों का निर्णय निकलने में ३२४ वर्षों का समय लगेगा ।
२. ‘राष्ट्रीय न्यायिक जानकारी ग्रीड’ के (‘एजेडीजी’ के) आंकडों के अनुसार, देश भर के१७ सहस्र जिला न्यायालयों में ८९ सहस्र मुकदमे प्रलंबित होकर वे ३० वर्षों से अधिक पुराने हैं । कनिष्ठ न्यायालयों में भी १४० मुकदमे ६० वर्षों से अधिक पुराने हैं ।
३. चैनलों के वृत्तानुसार, कोलकाता उच्च न्यायालय के प्रकरण क्रमांक ‘एएस्टी/१/१८००’ यह देश का सबसे पुराना मुकदमा माना जाता है । २२१ वर्ष पहले यह प्रकरण वर्ष १८०० में सर्वप्रथम एक कनिष्ठ न्यायालय में प्रविष्ट किया गया था । इस मुकदमे की अंतिम सुनवाई २० नवंबर २०१८ में कोलकाता उच्च न्यायालय में हुई थी । इस मुकदमे की धारिका (फाइल्स) कनिष्ठ न्यायालय में लगभग १७० वर्ष प्रलंबित थी । इसकी सुनवाई तेज गति से हो, इस उद्देश्य से १ जनवरी १९७० के दिन कोलकाता उच्च न्यायालय में इसे प्रविष्ट किया गया; परंतु उच्च न्यायालय में भी यह प्रकरण पिछले ५१ वर्षों से केवल तारीखों में फंसा है ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !