कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की !
ऐसा निर्णय लेनेवाली फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारतीय संस्था है या इंग्लैंड की है ?- संपादक

मुंबई – फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एफ.एफ.आई.) ने हिंदी फिल्म ‘सरदार उधम’ को ऑस्कर के नामांकन से बाहर कर दिया है । ऑस्कर को चलचित्र के क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है । इसका जो कारण बताया गया है उसके अनुसार, चलचित्र में अंग्रेजों के प्रति द्वेष दिखाया गया है । चलचित्र ‘सरदार उधम’ को ओ.टी.टी. (‘ओवर द टॉप’) पर प्रदर्शित किया गया है । यह चलचित्र क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है ।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने भाजपा सरकार की आलोचना की है । लोंढे ने कहा,
१. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के परीक्षकों की यह कृति १३० करोड भारतीयों का अपमान है । इन परीक्षकों ने अंग्रेजों के प्रति पक्षपात किया है और उधम सिंह की देशभक्ति और उनके सर्वोच्च बलिदान का अपमान किया है ।
२. परीक्षकों द्वारा यह नहीं कहा गया है, कि चलचित्र उत्पादन मूल्य या गुणवत्ता के आधार पर निम्नस्तर का है, अपितु, केवल ‘अंग्रेजों से द्वेष’, यह कारण दिया गया है । अन्यायपूर्ण ब्रिटिश शासन ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड रहे क्रांतिकारियों को भीषण यातनाएं दी व सताया । इस मुद्दे पर बीजेपी की केंद्र सरकार चुप क्यों है ? देशभक्ति का गुणगान करने वाली बीजेपी की इस प्रकरण पर चुप्पी हृदय को आंदोलित करती है एवं आश्चर्यजनक है ।
३. हंसते-हंसते स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व बलिदान करने वालों में से सरदार उधम सिंह एक हैं । यह बहुत ही निंदनीय है, कि इस चलचित्र में प्रदर्शित देशभक्ति को जागृत करने के प्रसंगों को, अंग्रेजों के अपमान का कारण माना जा रहा है ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना
इजराइल में स्थापित की जाएगी छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा !
चिंचवड (पुणे) स्थित श्री मोरया गोसावी मंदिर परिसर की यात्रा में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लेबल वाली चादर की बिक्री !