स्वतंत्रता के पश्चात केवल १० वर्ष के लिए ही आरक्षण दिया जाना चाहिए, ऐसा संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था । यह सूत्र सभी को ही ध्यान में रखना आवश्यक ! – संपादक

कलबुर्गी (कर्नाटक) – यहां के पंचमसाली पीठ के स्वामी बसव जय मृत्युंजय ने राज्य सरकार से लिंगायत पंचमसाली समुदाय को १५ सितंबर तक आरक्षण देने की मांग की है । उन्होंने चेतावनी दी है, कि यह मांग स्वीकृत नहीं होने पर वे १ अक्टूबर से सत्याग्रह आरंभ करेंगे ।
मृत्युंजय स्वामी ने कहा कि, “इस मांग के लिए इसी वर्ष जनवरी में आंदोलन किया गया था । तब भूतपूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने ‘१५ सितंबर के पूर्व आरक्षण देने का’ आश्वासन दिया था । उस समय वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया था । इसलिए, मैं मुख्यमंत्री बोम्मई से १५ सितंबर तक आरक्षण देने की घोषणा करने का अनुरोध करता हूं ।”
उत्तराखंड में खलिस्तानी आतंकवादी को बंदी बनाया, बडा शस्त्रों का संग्रह पकडा
३ परिवाद प्रविष्ट होने के उपरांत भी अब तक परिवाद पंजीकृत नहीं !
Mathura Krishna Janmasthan Donation : मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान को मिलनेवाले दान की जांच हो !
NEET Exam Paper : भारतीय वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से ‘नीट’ की प्रश्नपत्रिकाएं अकोला पहुंचाई गईं !
Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया
Pandharpur Shri Vitthal-Rukmini : श्री विठ्ठल की मूर्ति को क्षति पहुंचने पर मंदिर समिति एवं पुरातत्व विभाग के विरुद्ध आपराधिक अभियोग प्रस्तुत (दाखल) करेंगे !