केंद्र सरकार का ‘डिपॉझिट इन्शुरन्स एंड क्रेडिट गॅरंटी कॉर्पोरेशन (सुधारित) विधेयक २०२१’ (‘जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम अधिनियम’) कानून पारित !

नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (संशोधन) विधेयक, २०२१ पारित किया है । इसके लागू होने पर, जो बैंक वित्तीय कठिनाइयों में हैं या दिवालिया हो गए हैं, उनके जमाकर्ता को अपनी जमा राशि से ५ लाख रुपये तक प्राप्त करना संभव होगा । इस निर्णय से सर्वसाधारण जनता को बहुत बडी राहत मिलेगी ।
The amount of Rs 5 lakh would be provided by the Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation (DICGC).https://t.co/vp8Sh3lW7r
— India TV (@indiatvnews) August 30, 2021
१. ‘जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम’ (निगम जो जमा धन पर बीमा की गारंटी देता है) रिजर्व बैंक के अंतर्गत कार्य करता है । यह संगठन, बैंकों में जमा राशि पर बीमा प्रदान करता है । केंद्र सरकार की पहल से यह कदम उठाया गया है ।
२. इस माह की शुरुआत में, संसद ने जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (संशोधन) विधेयक, २०२१ पारित किया था । नए कानून के अनुसार, यदि रिजर्व बैंक किसी बैंक के लेनदेन पर प्रतिबंध लगाता है, तो बैंक के जमाकर्ता ९० दिनों के अंदर अपनी जमा राशि से ५ लाख रुपये तक निकाल सकेंगे ।
३. सरकार ने इस कानून को लागू करने के लिए १ सितंबर २०२१ का दिन निश्चित किया है । तब से, जमाकर्ता ९० दिनों के अंदर अपनी जमा राशि से ५ लाख रुपये तक निकाल सकेंगे ।
४. वित्तीय लेनदेन में अनियमितताओं के कारण, रिजर्व बैंक द्वारा प्रतिबंधित २३ सहकारी बैंकों के जमाकर्ताओं को भी धन प्राप्त हो सकेगा ।
हिन्दुओं की मांगों को सरकार तक पहुंचाकर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा – डॉ. अनिल बोंडे, सांसद, भाजपा
विशेष जांच दल द्वारा अन्वेषण करें ! – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास की मांग
दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा ‘न्यूजक्लिक’ समाचार वेबसाइट पर की गई कार्यवाही समाप्त ।
नासिक के ‘टी.सी.एस्’. प्रतिष्ठान में किए गए धर्मांतरण के विषय में जांच ब्योरा प्रस्तुत कीजिए । – State Commission For Women
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
Temple Land Protection Movement : राजस्वमन्त्री चन्द्रशेखर बावनकुळे की घोषणा : ‘देवस्थान इनाम उन्मूलन प्रारूप अधिनियम २०२६’ को स्थगिती !