मंदिर सरकारीकरण के विरोध में आंदोलन करने का निर्णय लेने वाली श्री राजपूत करणी सेना का अभिनंदन ! मंदिरों का सरकारीकरण कर उसकी आय पर डाका मारने की इच्छा रखने वाली कांग्रेस सरकार के विरोध में हिन्दुओं का संगठित होना आवश्यक ! – संपादक

जयपुर (राजस्थान) – राजस्थान सरकार मेंहदीपुर के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर का सरकारीकरण करने का प्रयास कर रही है । सरकार को अपने दिमाग से सरकारीकरण का विचार निकाल देना चाहिए । श्री राजपूत करणी सेना मेहंदीपुर बालाजी मंदिर और राज्य के अन्य मंदिरों का सरकारीकरण नहीं होने देगी । हम सरकार के विरोध में आंदोलन करेंगे, ऐसी चेतावनी श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने यहां पर दी । मकराना ने इसके पहले मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में जाकर ब्रह्मलीन महंत किशोरपुरी महाराज के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर दर्शन लिया । इस मंदिर के प्रमुख महंत किशोरपुरी महाराज ने कुछ दिन पूर्व ही देहत्याग किया था ।
महिपाल सिंह मकराना ने बताया कि, ३१ अगस्त के दिन मंदिरों को सरकारीकरण से मुक्त करने के लिए आंदोलन करने की रुपरेखा मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में तय की जाएगी । इसके बाद राज्य के सभी मंदिरों का सरकारीकरण रद्द करने का प्रयास किया जाएगा ।
Baglamukhi Temple Fund Theft : मध्यप्रदेश के माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में दान की चोरी – ३ वर्षों से झूठी (फर्जी) समिति चढ़ावा एकत्र कर रही थी ।
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
Jakarta Pandit Dhirendrakrishna Shastri : श्रीराम मंदिर के दान की चोरी में सम्मिलित बडे नामों को उजागर किया, तो वे मेरा वध कर देंगे ।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की घटना अत्यंत गंभीर – Adv Vishnu Shankar Jain
Tuljapur Temple : तुलजापूर मंदिर में सशुल्क दर्शन पास बंद करने के लिए पुजारी मंडल का धरना प्रदर्शन !