पिछले ४ दिनों मे दिखे ७ ड्रोन !
|

जम्मू – लगातार चौथे दिन सुरक्षाबलों को ड्रोन मिले । यहां के मीरान साहिब, कालुचक और कुंजवानी क्षेत्रों में ३० जून की भोर में ४ से ५ बजे के बीच आकाश में २ ड्रोन दिखे । कुंजवानी क्षेत्र में वायुसेना के ‘स्टेशन सिग्नल’ के पास एक ड्रोन दिखाई दिया, ऐसा सुरक्षाबल ने बताया । पिछले ४ दिनों में जम्मू में सेना और वायु सेना के परिसर में कम से कम ७ ड्रोन दिखे हैं ।
जम्मू में ड्रोन द्वारा हुए आक्रमण की पृष्ठभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने २९ जून के दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल के साथ अत्यावश्यक बैठक बुलाई थी । इसमें ऐसे आक्रमणों का सामना करने के लिए जल्द ही एक नीति तय की जाएगी, ऐसा बताया गया है । वर्तमान में ड्रोन द्वारा होने वाले आक्रमण रोकने में जो गलती है, उसे दूर करने पर प्रमुखता से ध्यान दें और उसके लिए लगने वाली सामग्री खरीदें, ऐसा तीनों सेनाओं को बताया गया है ।
Tukaram Mundhe Action : अस्पताल से ही औषधियां खरीदने की अनिवार्यता होने पर कार्यवाही होगी
ईश्वरपुर (जिला-सांगली) यात्री वाहनस्थानक पर अपर्याप्त प्लेटफार्म के कारण यात्रियों की असुविधा !
Bahraich Talaq : ससुर द्वारा बलात्कार किए जाने की बात बताते ही पति रेहान द्वारा पत्नी को तलाक !
केरल राज्य परिवहन निगम को महिला को ३५ हजार रुपये क्षतिपूर्ति ( हानिभरपाई ) देनी होगी ! — उपभोक्ता न्यायालय का आदेश
ATM Cash Crisis : ए.टी.एम. में नकदी आपूर्ति की समस्या पर केंद्र सरकार ने लिया गंभीर संज्ञान , बैंकों से रिपोर्ट मांगी ।
स्वारगेट बस स्थानक पर पेयजल सुविधाओं की अनुपलब्धता का जल विक्रेताओऺ द्वारा शोषण !