इससे पाकिस्तान का आतंकी चेहरा दिखाई देता है ! ऐसा पाकिस्तान क्या कभी भारत को शांति से रहने देगा ? इसलिए, उसका निर्मूलन करना ही आतंकवाद की समस्या का वास्तविक उपाय है !

इस्लामाबाद – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्पष्टता से यह भूमिका अपनाते हुए कहा है, कि अमेरिका की ‘सीआइए’ की ओर से ‘क्रॉस बॉर्डर काउंटर टेररिज्म मिशन’ के अंतर्गत अफगानिस्तान स्थित अल कायदा, आइ.एस.आइ.एस. अथवा तालिबान जैसे जिहादी संगठनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु हम अमेरिका को हमारे हवाई अड्डे का उपयोग नहीं करने देंगे । एक समाचार संस्था के प्रतिनिधि से बात करते हुए वे ऐसा बोल रहे थे ।
इमरान खान ने आगे कहा, “हम विदेशी सेना को हमारी भूमि का उपयोग नहीं करने देंगे । केवल भूमि ही नहीं, अपितु हम उन्हें हमारे हवाई अड्डे का भी उपयोग नहीं करने देंगे । अफगानिस्तान की किसी भी समस्या का समाधान निकालने के लिए पाकिस्तान तैयार है ।” अफगानिस्तान में १८ वर्ष लडाई लडने के उपरांत अमेरिका की सेना अब चरणबद्ध पद्धति से वापस लौट रही है ।
सौजन्य : Axios
India Nuclear Weapon : भारत के पास अनुमान से बहुत अधिक परमाणु हथियार हो सकते हैं – पाकिस्तान
भारत के शस्त्रों द्वारा यूरोप पर कभी भी आक्रमण नहीं हुआ; परंतु यूरोप ऐसे देशों को शस्त्र बेचता है, जिनके द्वारा भारत पर आक्रमण होते हैं ! : External Affairs Minister Jaishankar
(और इनकी सुनिए…) ‘बांग्लादेश की संप्रभुता की रक्षा के लिए समझौता नहीं करेंगे !’ – Jamaat-e-Islami
Indian Crew Hit : अमेरिकी आक्रमण में तीन भारतीय मारे गए !
Pakistan’s Atrocities On POK : पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन ! – भारत
Pakistan Air Strike : पाकिस्तान के हमले में ११ बच्चों सहित १३ अफगान नागरिकों की मृत्यु – तालिबान