एलोपैथी विषयक वाद समाप्त करना चाहता हूं ! |
हरिद्वार (उत्तराखंड) – मैं एलोपैथी और डॉक्टरों के विरुद्ध नहीं हूं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के विरोध में जाने का प्रश्न ही नहीं उठता, किन्तु हम इस क्षेत्र के माफियाओं के विरुद्ध हैं। वे दो रुपये की औषधियां २,००० रुपये में बेच रहे हैं। उसी प्रकार आवश्यकता न होने पर वे शल्यचिकित्सा और टेस्टिंग की भी सलाह देते हैं। औषधियों का व्यवसाय कर रहे हैं। योगऋषी रामदेव बाबा ने ट्वीट किया कि हम एलोपैथी के इस वाद को समाप्त करना चाहते हैं। योगऋषी रामदेव बाबा का इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एलोपैथी के बारे में वक्तव्य देने का विरोध किया गया था। उसके उपरांत योगऋषी रामदेव बाबा ने भी एलोपैथी उपचार पर २५ प्रश्न प्रस्तुत किए थे।
योगऋषि रामदेव बाबा ने आगे कहा कि यदि एलोपैथी में जीवन बचाने के लिए शल्य चिकित्सा एवं औषधि है , तो योग और आयुर्वेद ९८ प्रतिशत बीमारियों को ठीक करने के लिए उपलब्ध हैं। योग और आयुर्वेद को छद्म विज्ञान और वैकल्पिक चिकित्सा कहना हास्यास्पद है। इस मानसिकता को देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !