
धनबाद (झारखंड) – हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के युवाओं के लिए पिछले वर्ष अप्रैल २०२० में लॉकडाउन की कालावधि में ‘व्यक्तित्व विकास और अध्यात्म’ विषय पर ऑनलाइन युवा धर्मशिक्षा वर्ग का आरंभ किया था । इस ऑनलाइन उपक्रम को एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक संत पू. नीलेश सिंगबाळजी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया । उन्होंने कहा, ‘‘समाज में जो लोग साधना करते हैं और जो साधना नहीं करते, ऐसे सभी को आनंदप्राप्ति की अपेक्षा होती है । आज लोगों के पास बहुत धन हो सकता है, महंगी गाडी ‘ऑनलाइन’ खरीदकर दरवाजे पर आ सकती है एवं पंचतारांकित होटल से खाना घर पर मंगवा सकते हैं; परंतु क्या घर में सुख-शांति मंगवा सकते हैं ? क्या अच्छी निद्रा मंगवा सकते हैं ? घर के सभी सदस्यों के बीच अच्छे संबंध होना, यह सब हम पैसे से नहीं खरीद सकते । इसके लिए साधना करनी होगी । साधना से ही यह सब संभव है । केवल अध्यात्मशास्त्र ही जीवन को सफल बनाने का मार्ग बताता है ।’’
कार्यक्रम का सूत्र संचलन कु. मधुलिका शर्मा ने किया । कार्यक्रम में डॉ. श्रिया साहा, श्रीमती मेघा पतेसरिया तथा अन्य युवाओं ने स्वयं में हुए परिवर्तन के बारे में अपने अनुभव बताए । इस कार्यक्रम का लाभ अनेक युवाओं ने लिया ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब