ब्राजील के राष्ट्रपति द्वारा कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर उन्हे दंड

भारत में कभी ऐसा हो सकता है क्या ?

ब्रासिलिया (ब्राजील) – ब्राजील के राष्ट्रपति जेअर बोलसोनारो को कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर दंड लगाया गया है । ‘मारान्हो शहर में राष्ट्रपति जेअर बोलसोनारो की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था; लेकिन इस स्थान पर नियमों का उल्लंघन किया गया था ऐसा दिखाई दिया । इसलिए उनके विरोध में गुनाह प्रविष्ट करना योग्य है । कानून  सभी के लिए समान है’, ऐसा मारान्हो के राज्यपाल फ्लेविओ डिनो ने बताया है । राष्ट्रपति बोलसोनारो को उत्तर देने के लिए १५ दिन का समय दिया गया है । इसके बाद दंड की रकम निश्चित की जाएगी ।

इससे पहले थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओचा को सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने के मामले में उनसे १४ सहस्र रुपए का दंड वसूला गया था । वर्तमान में थाईलैंड में मास्क न पहनने के संदर्भ में गुनाह की रकम बढाकर ४७ सहस्र रुपए की गई है ।