इजराइल ने की युद्ध विराम की घोषणा !

आनंदोत्सव मनाने के लिए सडकों पर उतरे फिलिस्तीनी !   

तेल अवीव (इजराइल) – इजराइल एवं फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध में, इजराइल ने युद्ध विराम की घोषणा की है । इस घोषणा के पश्चात गाजा पट्टी में लोग आनंदोत्सव मना रहे हैं । गत ११ दिन से चल रहे इस युद्ध में, २३२ फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जबकि ११ इजराइली व्यक्तियों की भी मृत्यु हुई हैं । ‘रोग समाप्त होने तक आक्रमण शुरू रहेगा’, ऐसा कहने वाले इजराइल ने ही अंत में युद्ध विराम की घोषणा कर दी है, इसलिए आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है । गत ११ दिनों में हमास की ओर से ४ सहस्त्र से अधिक रॉकेट दागे जा चुके हैं, वहीं इजराइल ने भी मिसाइलें एवं बमबारी कर गाजा के बडे क्षेत्र का विध्वंस किया है ।

पिटने के पश्चात भी फिलिस्तीन द्वारा विजय का दावा !

युद्ध विराम के उपरांत, इजराइल एवं हमास, दोनों अपने अपने विजय का दावा कर रहे हैं । फिलिस्तीनी मस्जिदों के भोंपुओं से युद्ध विराम की घोषणा करते हुए यह कहा गया कि, ‘इजराइल के साथ हुए युद्ध में विजय प्राप्त हुआ है । इतना ही नहीं, हम शांति भंग करने वालों के विरुद्ध जवाबी कार्रवाई के लिए भी सिद्ध हैं ।’

अमेरिकी दबाव का परिणाम !

कहा जाता है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के दबाव के पश्चात इजराइल युद्ध विराम के लिए मान गया । उसी प्रकार मिस्र की मध्यस्थता के उपरांत यह घोषणा की गई, ऐसा भी कहा जाता है । बाइडेन ने भी मिस्र के प्रयासों की प्रशंसा की थी ।

युद्ध विराम को लेकर नेतन्याहू की आलोचना !

‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ के वृत्त के अनुसार, इजराइल की ‘न्यू होप’ पार्टी के नेता गिदोन सार ने मंत्रिमंडल के निर्णय से पूर्व ही युद्ध विराम की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सरकार की आलोचना की । ‘युद्ध विराम के उपरांत हमास एवं अन्य आतंकवादी समूहों के विरुद्ध चल रहे इजराइली अभियान को गंभीर रूप से हानि पहुंचेगी । हमास को और भी सशक्त होने से रोका जाना तथा गाजा में पकडे गए इजराइली सैनिकों और नागरिकों की मुक्ति के बिना युद्ध विराम करना, यह एक बडी असफलता है ।’

‘एविग्डोर लिबरमैन’ के पार्टी अध्यक्ष, इजराइल बीटेनु सेजफायर ने नेतन्याहू सरकार के निर्णय की आलोचना की है । उसी प्रकार, इजराइल के अन्य दलों एवं विविध समूहों ने भी युद्ध विराम के घोषणा की आलोचना की है ।