इस्रायल की ओर से गाजा सीमापर सैनिक तैनात

पैलेस्टाईनपर भूमि और हवाई मार्ग से हमले चालू ही है

इस्रायल की सेना की पैलेस्टाईन में घुसने की संभावना

तेल अवीव – इस्रायल ने गाजापट्टी की सीमा पर बडे पैमाने पर सैनिक तैनात कर चारों ओर से हमला करने की तैयारी चालू की है । इस्रायली सेना ने अपने टैंक तैनात करने के साथ पैलेस्टाईन के भाग में गोलीबार चालू है । इसके साथ लडाकू विमान से हवाई हमले चालू ही हैं । इस कारण इस्रायल और पैलेस्टाईन के बीच संघर्ष और लंबा चलने की संभावना है ।

‘हमास’ इस जिहादी आतंकवादी संघठन की ओर से हो रहे हमले के विरोध में इस्रायल ने ९ सहस्र रिजर्व सैनिकों को सेना में शामिल होने का आदेश दिया है ।इस्रायली अधिकारियों ने सीमा भाग में रहने वाले नागरिकों को बंकरों में जाने की सूचना दी है । इस्रायल ने की कार्यवाही के विरोध में हमास की ओर से रॉकेट द्वारा हमले होने की संभावना अधिकारियों ने व्यक्त की । इस्रायली सेना की पैलेस्टाईन मे घुसने की संभावना होने के कारण दोनो देशों के बीच युद्ध भडकने की संभावना व्यक्त की जा रही है ।

इस्रायल में यहूदी और अरबी समुदाय के बीच झगडे !

मुसलमान जिस देश में रहते हैं उस देश से कभी भी एकनिष्ठ नहीं रहते हैं, यही सिद्ध होता है ! वे विश्व में कहीं भी हो, उनके लिए उनका धर्म प्रथम होता है !

इस्रायल के कुछ शहरों में यहूदी और मूल अरबी समुदाय के बीच दंगे चालू होने के वृत्त हैं । दोनों समुदायों की ओर से एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं । कुछ स्थानों पर वाहनो में आग लगाई गई है । हिंसा के कारण इस्रायल के मुख्य हवाईअड्डे से होने वाली उडाने रद्द की गई हैं ।