कोरोना महामारी का सामना करने हेतु समाज का मनोबल बढाने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा सफल आयोजन !
फरिदाबाद (हरियाणा) – श्रीरामनवमी के अवसर पर फरीदाबाद में ऑनलाइन प्रवचन व श्रीरामजी के नामजप का आयोजन किया था । सनातन की साधिका श्रीमती संदीप मुंजाल ने श्रीराम नवमी का महत्व प्रवचन में उपस्थित जिज्ञासूआें को बताया ।
पटना (बिहार) – संपूर्ण देश इस समय कोरोना के संक्रमण से पीडित है । ऐसे समय में इस संकट का सामना करने हेतु समाज का मनोबल बढे, उनकी चिंता कम हो तथा उनमें भाव-भक्ति जागृत हो, इस उद्देश्य से हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा बिहार में सामूहिक नामजप, प्रवचन इत्यादि ऑनलाइन उपक्रम चलाए गए । साथ ही धर्मशिक्षा वर्ग, सत्संगों में श्री हनुमानजी के पूजन का शास्त्र, उनके नामजप का महत्त्व, साथ ही शनि की साढेसाती के निवारण हेतु हनुमानजी की किस प्रकार पूजा करें इत्यादि के विषय में बताया गया ।
बच्चों का भी इसके संदर्भ में ज्ञानसंवर्धन हो, इस हेतु समिति की ओर से बालसंस्कार वर्गों में भी हनुमानजी के गुण तथा उनका नामजप कैसे करना चाहिए, इस विषय में बताया गया । अनेकों श्रद्धालु इन कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए ।
इन ऑनलाइन काय्रकमों में सम्मिलित श्रद्धालुओं ने बताया, ‘इस कार्यक्रम के माध्यम से जो जानकारी मिली इससे हमारी ईश्वर पर श्रद्धा बढी । मन स्थिर एवं सकारात्मक हुआ ।’ हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी का तत्व १००० गुना कार्यरत होता है, इस हेतु समिति द्वारा आयोजित सामूहिक नामजप में भी श्रद्धालुओं ने सहभाग लिया । इस प्रकार के उपक्रमों का आगे भी आयोजन होता रहे, ऐसे अनेकों ने इच्छा व्यक्त की ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब