भारत में कोरोना संकट को समाप्त करने के लिए इज़राइल में यहूदीयों द्वारा प्रार्थना और ‘ओम नमः शिवाय’ का जप !

साधारण तौर पर अनेक लोग स्थूल रूप से सदा सहायता करते रहे हैं ; किंतु, इस तरह से इजरायल में जप और प्रार्थना कर, यहूदियों द्वारा की गई सहायता अनमोल है ! इससे यह स्पष्ट है कि वे भारतीयों और हिंदुओं के सच्चे मित्र हैं !

नई दिल्ली : भारत मे  बढते कोरोना संकट के दौरान देश और विदेश से बहुत बडे परिमाण पर सहायता की जा रही है । इस पृष्ठभूमि में, इजरायल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है । भारत में संकट को समाप्त करने के उद्देश्य से सैकडों यहूदी नागरिक एक साथ आकर ‘प्रार्थना और ॐ  नमः शिवाय’ का जप कर रहे हैं । इस वीडियो को इज़राइल में भारत के राजनैतिक अधिकारी, पवन पाल ने पोस्ट किया है ।