ब्राम्हणों का अपमान करने वाला नाम बदलने के लिए बाध्य करने वाले ब्राम्हण सभा का अभिनंदन !

कोच्ची (केरल) – केरल ब्राम्हण सभा के सदस्यों के क्रोध व्यक्त करने के कारण ‘पट्टरूडे मटन करी’ नाम के लघुचित्रपट का शीर्षक बदलकर ‘मटन करी’ किया गया है ।
१. केरल ब्राम्हण सभा के प्रदेशाध्यक्ष करीमपुझा रामन ने एक सार्वजनिक पत्र में इसका उल्लेख किया है कि, मलयालम भाषा में ‘पट्टर’ शब्द ब्राम्हणों का अपमान करने के लिए प्रयोग किया गया जाता है । ब्राम्हण शाकाहारी है, यह वस्तुस्थिति सभी को ज्ञात होते हुए भी इस लघुचित्रपट को ‘पट्टरूडे मटन करी’ यह शीर्षक देकर ब्राम्हणों का जानबूझकर अपमान करने का प्रयास किया गया है ।
२. ‘लघुचित्रपट के नाम के साथ उसमें और कुछ भाग अपमानकारक है क्या या वह ब्राम्हण समाज के लिए आक्षेपार्ह है क्या’, यह जांचकर देखने का भी हमारा विचार है, वैसा होने पर हम कहानी को बदलने के लिए भी बोलेंगे, ऐसा करीमपुझा रामन ने कहा है ।
३. यू ट्यूब पर किए गए इस चित्रपट के विज्ञापन में सुधारित नाम (मटन करी) दिख रहा है । अर्जुन बाबू निर्देशित यह लघुचित्रपट २० मार्च के दिन प्रदर्शित होने वाला है ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !