२५०० करोड रुपये जमा !
हिंदुओं को लगता है कि श्रीराम मंदिर के लिए आवश्यक राशि से अधिक प्राप्त राशि का उपयोग देश के अन्य जीर्ण-शीर्ण प्राचीन और बडे मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए खर्च की जानी चाहिए और हिंदुओं को धर्म शिक्षा प्रदान करने एवं धर्म शिक्षा केंद्र खोलने के लिए करनी चाहिए !

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – ‘अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य श्री राम मंदिर के लिए दान इकट्ठा करने के अभियान को रोक दिया गया है’, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा । इस मंदिर के लिए १,१०० करोड रुपये की आवश्यकता है, किन्तु दान से २,५०० करोड रुपये एकत्र हो गए हैं, अत: इस अभियान को रोक दिया गया है ।
Door-to-door #collection for #RamMandir #construction stopped, Here’s how you can donate nowhttps://t.co/kuHLk832zP
— Zee News English (@ZeeNewsEnglish) March 6, 2021

श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि, ‘यदि लोग अब दान करना चाहते हैं, तो उन्हें ऑनलाइन दान करना चाहिए । इसके लिए वे ट्रस्ट की वेबसाइट पर जा सकते हैं । हम मंदिर के सामने की जमीन का अधिग्रहण करने का प्रयास कर रहे हैं । उसी के लिए बातचीत चल रही है, किंतु अभी तक कोई निर्णय नहीं किया गया है ; परंतु, श्री राम मंदिर का निर्माण अगले ३ वर्षों में पूर्ण हो जाएगा ।’
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !