देश में किस वस्तु का व्यापार किया जाएगा, इसका कोई भरोसा नहीं, यह इससे ध्यान में आता है ! हिंदुओं को धर्म की शिक्षा न होने से वे इस प्रकार की अयोग्य कृति कर पाप कर रहे हैं !

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल मथुरा के गोवर्धन पर्वत के पत्थर ऑनलाईन बिक्री करने वाले ३ लोगों को हिरासत में लिया है । इस मामले में ‘इंडिया मार्ट’ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश अग्रवाल, सहसंस्थापक ब्रजेश अग्रवाल और मथुरा के सप्लायर अंकुर अग्रवाल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा २६५ और धारा ६६ के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था । वेबसाइट पर दावा किया जा रहा है कि, यह पत्थर प्राकृतिक है । एक पत्थर की कीमत ५ हजार १७५ रुपए बताई जा रही थी ।

१. मथुरा के सामाजिक कार्यकर्ता केशव मुखिया की शिकायत पर गोवर्धन पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया था । इस मामले में १० शिकायतें इस पुलिस थाने में दर्ज की गई हैं और उनकी एकत्रित जांच की जा रही है ।
२. इस मामलें में सैकडों लोगों ने गोवर्धन पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया । मथुरा के संत सिया राम बाबा ने कहा कि गोवर्धन पर्वत स्वयं श्रीकृष्णजी ही हैं । गोवर्धन से संबंधित कोई भी व्यवसाय करने वाले व्यक्ति को देवताओं का अपमान करने वाला ही समझा जाएगा ।
POK Protests : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पाकिस्तान का भाग नहीं है और यदि दमन बंद नहीं हुआ, तो हम भारत के साथ चले जाएंगे !
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश
शनिशिंगणापुर स्थित श्री शनिदेव की मूर्ति के संवर्धन हेतु वज्रलेपन किया जाएगा ।
Tuljabhavani Temple : श्री तुलजाभवानी देवी की ४ सहस्र एकड भूमि के घोटाले की सघन जांच करें !
(और इनकी सुनिए…) ‘ वर्तमान काल में वैकुंठगमन इत्यादि कहना मुझे स्वीकार्य नहीं है, यह विशिष्ट वर्ग द्वारा थोपी गई बातें हैं । ’- Sharad Pawar
आश्वासनों की पूर्ति में तेजी लाने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल करेगा ‘सॉफ्टवेयर’ का निर्माण !