चीनी यात्रियों को भारत न लाया जाया ! – भारत सरकारके विमान प्रतिष्ठानों को आदेश !

भारतीय यात्रियों के संबंध में चीन ने इसी प्रकार का निर्णय लेने के कारण  भारत का प्रत्युत्तर !

नई दिल्ली : भारत सरकार ने सभी वैमानिक सेवा प्रतिष्ठानों को अनौपचारिक निर्देश जारी किया हैं कि वे चीनी यात्रियों को भारत में न लाएं। भारतीय यात्रियों को लेकर चीन ने नवंबर में  लिए गए ऐसे ही एक निर्णय  का भारत ने प्रत्युत्तर दिया है । (भारत ने ठीक ही  किया है ; किन्तु यदि  चीन ने नवंबर माह में ऐसा निर्णय  लिया था  तो भारत सरकार  से तत्काल निर्णय लेने की अपेक्षा राष्ट्रभक्त लोंगों को थी ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

चीन द्वारा अनुमति देने से इंकार करने के कारण बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक विभिन्न चीनी बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं। यही नहीं बल्कि चालक दल को भी बदलने से मना किया जा रहा है। इससे जहाजों पर काम करने वाले लगभग १५००  भारतीय प्रभावित हुए हैं; क्योंकि वे घर लौटने में असमर्थ हैं।  इस पृष्ठभूमि में चीन के विरुद्ध भारत सरकार ने यह निर्णय लिया है। (भारत सरकार को इन भारतीय यात्रियों को सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए प्रयास करना चाहिए! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)