केंद्र में बीजेपी सत्तारूढ होते हुए भी उत्तर प्रदेश, बंगाल और केरल में एक-एक कर बीजेपी के नेताओं की हत्या होना हिन्दुओं को अपेक्षित नहीं है ! क्या अभी भी सरकार इन हत्याओं को रोकने के लिए कोई कठोर कदम उठाएगी ?

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) – भरी हाट में गोली मारकर यहां के भाजपा नेता डीके गुप्ता की हत्या कर दी गई । पुलिस ने बताया कि अपनी दुकान बंद करने के उपरांत गुप्ताजी दोपहिया से घर जा रहे थे, तभी अज्ञात आक्रमणकारियों ने उन पर गोलियां चलाईं ।
BJP leader shot dead by bike-borne assailants in Uttar Pradesh's Firozabad pic.twitter.com/iaJZWOdkQf
— India TV (@indiatvnews) October 17, 2020
आक्रमण की जानकारी मिलते ही गुप्ता के परिवार और समर्थक चिकित्सालय के बाहर एकत्रित हो गए थे । तदुपरांत कुछ लोगों ने आंदोलन कर आगरा रोड को अवरुद्ध करने का प्रयास किया । उन्होंने हत्यारों को तुरंत बंदी बनाने की मांग की । पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार ने प्रसारमाध्यम को बताया, ‘प्रदर्शनकारियों से बात कर हमने उन्हें शांत किया है । अगले २४ घंटे में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त करने के प्रयत्न हो रहे हैं । साथ ही एक पुलिस अधिकारी शचिंद्रनाथ पटेल ने कहा, ‘गुप्ताजी के परिवार ने हमें कुछ संदिग्ध लोगों के नाम दिए हैं । हम इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं । आरोपी को शीघ्र ही सलाखों के पीछे डाला जाएगा’ ।
भारत हिंदू राष्ट्र ही है ! – UM Pralhad Joshi
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की गणना करने वाले कर्मचारियों को हटाया गया !
देश के मंदिरों के लिए एक स्वतंत्र ‘सनातन संरक्षण मंडल’ या समिति का गठन किया जाना चाहिए ! – Shankaracharya Sadanand Saraswati
(और इनकी सुनिए…) “भारत के विरुद्ध युद्ध छेडे बिना कोई विकल्प नहीं बचेगा !” – Khawaja Asif
Love Jihad In India : भारत में विगत २४ घंटों में ‘लव जिहाद’ के ३ प्रकरण उजागर
Gopal Mukherjee Road : कोलकाता स्थित ‘सुहरावर्दी मार्ग’ का नाम बदलकर ‘गोपाल मुखर्जी’ रखा गया !