मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से गलत इतिहास परिवर्तित करने की मांग
|

पुरी (ओडिशा) – पुरी के पूर्वाम्नाय गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वतीजी ने कहा है कि, आजकल आप जिसे ‘ताजमहल’ कहते हैं, उसका प्राचीन नाम ‘तेजोमहालय’ है । वहां पहले भगवान शिवजी का मंदिर था । वहां शिवजी की स्थापना की गई थी । जयपुर राजपरिवार के पास इसका पूर्ण इतिहास सुरक्षित है । प्राचीन काल में विदेशी यात्रियों ने जो लिखकर रखा है, उसमें भी इसका उल्लेख ‘तेजोमहालय’ ही किया गया है । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इतिहास की ओर ध्यान देकर उसके आधार पर किए जार रहे दूषित प्रचार को शीघ्रातिशीघ्र रोकना चाहिए । इस संदर्भ में एक वीडियो गोवर्धन मठ के अधिकृत ट्वीटर खाते पर पोस्ट किया गया है तथा वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वह टैग (इस विषय में संबंधित व्यक्ति को जानकारी मिलने के लिए टैग किया जाता है ।) किया गया है ।
ताजमहल के विषय पर @myogiadityanath ध्यान दें। pic.twitter.com/Gw8R3GmRBR
— Govardhan Math (@govardhanmath) September 21, 2020
इससे पूर्व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वतीजी ने कहा था कि, ‘आगरा’ शहर का प्राचीन नाम ‘अग्रवन’ है तथा उसे पुनः वह नाम देना चाहिए ।
Mumbai ‘BEST’ buses Strike : ‘बेस्ट’ बसों की हडताल के कारण यात्रियों की दुर्दशा ; पथराव सहित तोडफोड की घटनाएं !
Chhatrapati Shivaji Maharaj’s Statue : कांग्रेसशासित तेलंगाना में मध्यरात्रि को हटाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ।
अपयश (बदनामी) की धमकी देकर १७ लाख रुपये की वसूली : एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध याचिका प्रविष्ट
ईरानी गायिका को हिजाब के बिना गीत प्रस्तुत करने पर ७४ कोडों का दंड !
इस्लाम की कट्टरपंथी विचारधारा से ऊबकर पत्नी एवं बच्चों के साथ स्वीकार किया सनातन धर्म ।
पुणे के ‘विबग्योर स्कूल’ में ईसाई कर्मचारी द्वारा हिन्दू छात्रा के धर्मांतरण का प्रयास !