कर्नाटक में भाजपा की सरकार होते हुए ऐसी घटनाएं होना हिन्दुओं को अपेक्षित नहीं है !

बेंगलुरू (कर्नाटक) – कर्नाटक के मंड्या के गुट्टालू क्षेत्र में स्थित आरकेश्वर स्वामी मंदिर परिसर में २ सुरक्षाकर्मी और पुजारी के लडके की धारदार शस्त्रों से हत्या कर दी गई है । यह घटना रात १ बजे हुर्इ । हत्या के समय ये तीनो सो रहे थे । प्राथमिक जांच के बाद बताया जा रहा है कि ये हत्याएं चोरी के उद्देश्य से की गई है । यहां मंदिर की तोडी गई दानपेटियां मिली हैं । चोरों ने दानपेटियों से सिक्के छोडकर नोट ले गए हैं । चोरों की संख्या ३ से अधिक होने की संभावना व्यक्त की गई है तथा पुलिस प्रशासन ने उनकी खोज के लिए श्वानदल की सहायता ली है । राज्य के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने मृतकों के परिवारजनों को ५ लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है ।
3 priests found brutally murdered in K'taka temple https://t.co/MKv5W14zZ4
— TOI Top Stories (@TOITopStories) September 11, 2020

बताया जा रहा है कि यह मंदिर मुख्य शहर से दूर होने के कारण ही इस मंदिर में चोरी करने का प्रयास किया गया है । मंदिरों के पुजारियों में से एक श्री. गिरीश ने बताया कि, इससे पहले कभी भी इस मंदिर में चोरी की घटना नहीं हुई है । चोरों की संख्या अभी ज्ञात नहीं है । हम सुबह ६ बजे जब मंदिर में आए, तब यह घटना दिखाई दी ।
Pakistani Spy : जैसलमेर (राजस्थान) से पाक के लिए गुप्तचरी (जासूसी) करने वाले मुसलमान को बंदी बनाया गया
Modi-Trump G7 Meet : मोदी-ट्रम्प के बीच १६ महीने उपरांत फ्रांस में हुई प्रत्यक्ष बैठक !
Pandharpur Shri Vitthal-Rukmini : श्री विठ्ठल की मूर्ति को क्षति पहुंचने पर मंदिर समिति एवं पुरातत्व विभाग के विरुद्ध आपराधिक अभियोग प्रस्तुत (दाखल) करेंगे !
श्री तुलजाभवानी (नया) बस स्थानक की विविध समस्याओं के कारण यात्रियों को असुविधा ।
Operation Tiger : उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के ९ में से ६ सांसद अलग हुए; शिवसेना में शामिल होने की संभावना !
(और इनकि सुनिए) “भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर के कारण देश का बहुसंख्यक समाज विषैला हो गया है !” – Samajwadi Party MP Javed Ali